3 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलIPL को कहा 'ना' तो शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी ने किया खेल,...

IPL को कहा ‘ना’ तो शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी ने किया खेल, इन 3 प्लेयर्स को निकाल किया बाहर

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड के टी20 विश्व कप विजेता एलेक्स हेल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से बाहर हो गए हैं। उनकी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मंगलवार को घोषणा की। हेल्स हमवतन सैम बिलिंग्स और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस के साथ आईपीएल के अगले सत्र में नहीं खेल पाएंगे। केकेआर ने एक ट्वीट में कहा, ‘हम सैम बिलिंग्स, पैट कमिंस और एलेक्स हेल्स के व्यक्तिगत और राष्ट्रीय टीम प्रतिबद्धताओं के कारण अगले साल के आईपीएल को छोड़ने के फैसले का सम्मान करते हैं। उन सभी को आगे के लिए शुभकामनाएं।’

29 वर्षीय तेज गेंदबाज, जिनका घरेलू स्तर पर आईसीसी टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन था और गत चैंपियन सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए थे, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मेगा नीलामी में 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस साल की शुरुआत में पांच मैच खेले, जिसमें सात विकेट लिए थे। इससे पहले दिन में 29 वर्षीय कमिंस ने भारी अंतरराष्ट्रीय कार्यभार की ओर इशारा करते हुए अगले साल के आईपीएल टूनार्मेंट को छोड़ने का फैसला किया।

कमिंस ने कहा, ‘मैंने अगले साल के आईपीएल को मिस करने का कठिन फैसला लिया है। अगले 12 महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम टेस्ट और वनडे मैचों से भरा हुआ है, इसलिए एशेज सीरीज और वनडे विश्व कप से पहले कुछ आराम करूंगा।’

इससे पहले सैम बिलिंग्स ने भी आगामी आईपीएल सीजन से हटने का फैसला किया था, क्योंकि वह खेल के लंबे प्रारूपों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। यह इंडियन प्रीमियर लीग के लिए बड़ा झटका है। बड़े सितारों का इस तरह से बाहर होना लीग के क्रेज को कम करेगा।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: आंद्रे रसेल, अनुकुल रॉय, हर्षित राणा, लॉकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, रहमानुल्ला गुरबाज, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर

रिलीज किए गए खिलाड़ी: आरोन फिंच, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, एलेक्स हेल्स, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद नबी, पैट कमिंस, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रासिख डार, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन , शिवम मावी

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...