8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलसानिया मिर्जा ले रहीं तलाक! कभी शाहिद कपूर संग जुड़ा था नाम

सानिया मिर्जा ले रहीं तलाक! कभी शाहिद कपूर संग जुड़ा था नाम

Published on

नई दिल्ली,

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों सुर्खियों में हैं. ऐसी चर्चा है कि सानिया अपने पति शोएब मलिक से तलाक ले रही हैं. सानिया के क्रिप्टिक पोस्ट के बाद स्टार कपल की तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया है. लेकिन कपल ने अभी तक इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्ती क्रिकेटर शोएब मलिक संग शादी करने से पहले सानिया मिर्जा का नाम बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर संग भी जुड़ा था.

शाहिद संग थी सानिया के अफेयर की चर्चा
सानिया और शाहिद के अफेयर के खूब चर्चे हुए थे. ऐसी अफवाह थी कि शाहिद और सानिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी अपनी रिलेशनशिप की खबरों को कंफर्म नहीं किया था. लेकिन सानिया मिर्जा जब करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण के सीजन 5 में आई थीं, तब उन्होंने अपनी और शाहिद की डेटिंग की खबरों पर रिएक्ट किया था.

करण जौहर ने सानिया मिर्जा से पूछा था- ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको कभी हिंदी फिल्म के लड़कों ने अप्रोच नहीं किया है? इस सवाल पर सानिया मिर्जा ने जवाब दिया था- मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ. सानिया के जवाब पर करण ने आगे पूछा था- आपके और शाहिद के बारे में भी चर्चा हुई थी. क्या उनमें कुछ सच्चाई थी? इसका सानिया ने काफी इंटरेस्टिंग जवाब दिया था. उन्होंने कहा था- मुझे याद नहीं, ये बहुत पहले की बात है. मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ, क्योंकि मैं बहुत ज्यादा ट्रैवल करती हूं.

शाहिद कपूर को Kill करना चाहती थीं सानिया
इसके बाद शो के रैपिड फायर राउंड में जब सानिया मिर्जा से पूछा गया कि वो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में किसके साथ मैरी, हुकअप और किसको किल करना चाहेंगी? इसपर सानिया ने कहा था- वे हुकअप रणवीर संग करेंगी, मैरीज रणबीर कपूर से और किल शाहिद कपूर को करेंगी.

सानिया मिर्जा की बात करें तो उन्होंने स्पोर्ट्स की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है. स्पोर्ट्स के साथ सानिया अपने ग्लैमरस अवतार के लिए भी चर्चा में रहती हैं. सानिया की सिजलिंग तस्वीरें और लुक्स वायरल रहते हैं. इन दिनों सानिया अपने पति शोएब मलिक संग तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...