12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलसंजू और पराग ने जड़ी धुआंधार फिफ्टी... अपने घर में गुजरात को...

संजू और पराग ने जड़ी धुआंधार फिफ्टी… अपने घर में गुजरात को दिया ये टारगेट

Published on

जयपुर,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें राजस्थान टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 197 रनों का टारगेट दिया.

संजू और पराग ने जड़ी आतिशी फिफ्टी
मैच में राजस्थान टीम की शुरुआत खराब रही थी. उसने 42 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद रियान पराग ने 48 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों पर आतिशी अंदाज में 68 रन बनाए.

संजू और पराग ने तीसरे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 130 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को 3 विकेट पर 196 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. दूसरी ओर गुजरात के लिए कोई गेंदबाज सफल नहीं हो सका. सिर्फ मोहित शर्मा, उमेश यादव और राशिद खान ही 1-1 विकेट ले सके.

राजस्थान की पारी का स्कोरकार्ड: (196/3, 20 ओवर)

बल्लेबाज रन गेंदबाज विकेट पतन
यशस्वी जायसवाल 24 उमेश यादव 1-32
जोस बटलर 8 राशिद खान 2-42
रियान पराग 76 मोहित शर्मा 3-172

अब तक कोई मैच नहीं हारा राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम ने इस सीजन में अब तक कोई मैच नहीं हारा. वो अपने सभी 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने अब तक 5 में से 2 ही मैच जीते हैं.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...