7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलसंजू ने आखिरी ओवर्स में दिखाया दम, फिर भी हारा भारत, अफ्रीका...

संजू ने आखिरी ओवर्स में दिखाया दम, फिर भी हारा भारत, अफ्रीका ने 9 रन से जीता पहला ODI

Published on

लखनऊ

लखनऊ में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की हार हुई है. 40 ओवर के मैच में 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 9 रनों से चूक गई. संजू सैमसन ने आखिरी ओवर में काफी कोशिश की, लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए. साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 75 और हेनरिक क्लासेन ने 74 रनों की पारियां खेलीं. दोनों ने नाबाद 139 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को मुश्किल से निकाला. भारत ने शुरुआत में लगातार विकेट झटककर साउथ अफ्रीका को कई झटके दिए थे, लेकिन इन दोनों ने बाद में भारतीय बॉलर्स को मुश्किल में डाल दिया.

भारत को 40 ओवर में 250 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर यहां पर फेल हुआ. टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 86 रनों की पारी खेली और अंत तक टिके रहे. उनके अलावा श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर ने भी बढ़िया पारी खेली. हालांकि, भारत ने मैच 9 रन से गंवाया और सीरीज में 0-1 से पीछे हो गया.

संजू सैमसन ने इस पारी में 63 बॉल में 86 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. संजू ने पहले श्रेयस अय्यर के साथ और बाद में शार्दुल ठाकुर के साथ पार्टनरशिप कर टीम इंडिया को टारगेट तक पहुंचाया. आखिरी के पांच ओवर्स में उनकी ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिली, लेकिन वह भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए. तीन मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ गई है.

टीम इंडिया को लखनऊ वनडे मैच में 9 रनों से हार झेलनी पड़ी है. संजू सैमसन के कमाल की 86 रनों की पारी के बावजूद टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई. भारत को आखिरी ओवर में 30 रनों की जरूरत थी, लेकिन संजू सैमसन 20 ही रन बना पाए. भारत का स्कोर 8 विकेट पर 240 रन रहा और यहां 9 रनों से हार मिली.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...