10.1 C
London
Saturday, December 6, 2025
Homeखेलभारत को मेडल दिलाने में चोटिल हुए थे संकेत सरगर, अब सरकार...

भारत को मेडल दिलाने में चोटिल हुए थे संकेत सरगर, अब सरकार उठा रही सर्जरी का खर्च

Published on

नई दिल्ली:

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिये खाता खोलने वाले भारोत्तोलक संकेत सरगर ने रविवार को कोहनी की सर्जरी करायी, जिसके लिये खेल मंत्रालय ने 30 लाख रूपये मंजूर किये। 21 साल के सरगर की कोहनी 55 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क के दूसरे प्रयास में 139 किग्रा का वजन उठाते हुए चोटिल हो गयी थी, लेकिन वह रजत पदक जीतने में सफल रहे थे।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘उन्हें तुरंत ही चिकित्सा मुहैया करायी गयी और ब्रिटेन में डाक्टरों ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी। भारत सरकार ने इस युवा एथलीट की सर्जरी का खर्चा उठाने का फैसला किया और आज उनके ऑपरेशन के पूरे खर्चे के लिये 30 लाख रूपये की राशि मंजूर की।’

इसमें कहा गया, ‘एथलीट की हालत स्थिर है ओर वह ब्रिटेन के अस्पताल में उबर रहे हैं।’ ओलिंपिक रजत पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने संकेत केा मदद मुहैया कराने के लिये सरकार और भारोत्तोलन महासंघ का धन्यवाद किया।महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सरगर स्वर्ण पदक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता।

Latest articles

भेल इंटक नेता स्व. आरडी त्रिपाठी की पुण्यतिथि आज

भेल भोपाल ।भेल इंटक के वरिष्ठ नेता स्व. आरडी त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार...

स्व. त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर कस्तूरबा अस्पताल में व्हीलचेयर की डोनेट,किया फल वितरण

भेल भोपाल ।मजदूरो के पुरोधा श्रमिको के  आर्थिक क्रांति के लिए सदैव संघर्ष करने...

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

More like this