12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलरणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र की धमाकेदार एंट्री, कर्नाटक को सेमीफाइनल...

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र की धमाकेदार एंट्री, कर्नाटक को सेमीफाइनल में 4 विकेट से रौंदा

Published on

बेंगलुरु

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सीजन के सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को चार विकेट हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली। सौराष्ट्र की टीम ने पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई है। कर्नाटक के 115 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2019-20 के चैंपियन सौराष्ट्र ने छह विकेट पर 117 रन बनाकर जीत दर्ज की। फाइनल में सौराष्ट्र की भिड़ंत बंगाल से होगी। यह 2019-20 फाइनल की पुनरावृत्ति होगी जब बंगाल की टीम उपविजेता रही थी। पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने वाले सौराष्ट्र के कप्तान अर्पित वसावदा ने दूसरी पारी में भी 51 गेंद में सात चौकों से नाबाद 47 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वसावदा ने उस समय अहम पारी खेली जब टीम 42 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। कृष्णप्पा गौतम (38 रन पर तीन विकेट) और वासुकी कौशिक (32 रन पर तीन विकेट) ने घरेलू मैदान पर कर्नाटक की जीत की उम्मीद जगाई थी लेकिन वसावदा की अगुआई में मेहमान टीम ने 34.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

कर्नाटक ने पहली पारी में कप्तान मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक से 407 रन बनाए थे जिसके जवाब में सौराष्ट्र ने 527 रन का स्कोर खड़ा किया था। कर्नाटक ने अंतिम दिन की शुरुआत दूसरी पारी में चार विकेट पर 123 रन से की लेकिन पूरी टीम 234 रन पर आउट हो गई।

निकिन जोस ने 109 रन की पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। वह आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। भारत के सीमित ओवरों के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने सौराष्ट्र की ओर से 45 रन देकर चार विकेट चटकाए। धर्मेंद्र सिंह जडेजा ने भी 79 रन देकर चार विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की शुरुआत भी खराब रही और टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा था लेकिन वसावदा और सकारिया (24) ने छठे विकेट के लिए 63 रन जोड़कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। वसावदा ने इसके बाद प्रेरक मांकड़ (नाबाद सात) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। वसावदा को पहली पारी में 406 गेंद में 202 और दूसरी पारी में नाबाद 47 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...