3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलपैसों की बचत, भविष्य पर फोकस... रिटेंशन से साफ हुआ IPL टीमों...

पैसों की बचत, भविष्य पर फोकस… रिटेंशन से साफ हुआ IPL टीमों का प्लान

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)के 16वें सीजन के लिए तैयारियां जोरों पर है. इसी कड़ी में सभी टीमों ने मंगलवार (15 नवंबर) को रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी.अब सभी टीमें आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए रणनीतियां बनाने में जुट गई हैं. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा.

रिटेंशन लिस्ट से एक बात साफ समझ में आती है कि फ्रेंचाइजी टीमें भविष्य की ओर देख रही हैं, इसलिए उन्होंने कुछ सीनियर्स प्लेयर को छोड़ने में ही भलाई समझी. मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड और चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन ब्रावो को रिलीज करने का फैसला किया. पोलार्ड तो मुंबई इंडियस के लिए अगले सीजन में खेलना चाहते थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे साफतौर पर कह दिया कि वह अब कुछ नया करना चाहते हैं.

ऐसे में कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से रिटायरमेंट लेने में भलाई समझी और वह अब मुंबई के लिए बैटिंग कोच की भूमिका में दिखेंगे. अनुभवी ड्वेन ब्रावो को सीएसके ने काफी सोच विचार कर रिलीज किया है क्योंकि वह किसी युवा प्लेयर की ओर देख रहे हैं जो अगले 4-5 सीजन तक टीम के लिए उपयोगी साबित हो. सीएसके मेगा ऑक्शन में कैमरन ग्रीन और सैम कुरेन में से किसी एक को खरीदने का प्रयास कर सकती है जो ब्रावो की तरह ही ऑलराउंड खेल दिखाने में सक्षम हैं.

टीमों ने अपने पर्स का रखा है पूरा ध्यान
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियमसन और निकोलस पूरन की ही छुट्टी कर दी. वहीं, जेसन होल्डर को लखनऊ, जबकि मयंक अग्रवाल को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया. इसके पीछे की वजह खराब प्रदर्शन के साथ-साथ इन खिलाड़ियों का प्राइस भी था. विलियमसन और पूरन को रिलीज करने के चलते सनराइजर्स के पर्स में 24.75 करोड़ रुपये आ गए. अब देखा जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद के पास पर्स में सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ रुपये आ चुके हैं.

मयंक अग्रवाल को भी रिलीज करने से पंजाब किंग्स के पर्स में 12 करोड़, जबकि जेसन होल्डर को रिलीज करने के चलते लखनऊ के पर्स में 8.75 करोड़ रुपये आए. अब ये टीमें मिनी ऑक्शन में स्टोक्स, सैम कुरेन, कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों को खरीदने का पूरा प्रयास करेगी. हो सकता है कि विलियमसन, मयंक, होल्डर मिनी ऑक्शन के जरिए कुछ कीमत पर फिर से अपनी पुरानी टीम के साथ जुड़ जाएं. इस परिस्थिति में भी फ्रेंचाइजी टीम को फायदा ही है.

मनीष पांडे, क्रिस जॉर्डन, टिम सेफर्ट, ओडियन स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया गया है. वहीं एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स और पैट कमिंस ने भी अगले सीजन से नाम वापस ले लिया. कुल मिलाकर कहें तो फ्रेंचाइजी टीमों की रणनीति साफ है कि परफॉर्मेंस नहीं करने पर आपको बाहर निकाल दिया जाएगा.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...