28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेल‘सहवाग ने मुझे घूंसा मारा और कहा...’, रॉस टेलर का एक और...

‘सहवाग ने मुझे घूंसा मारा और कहा…’, रॉस टेलर का एक और खुलासा

Published on

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर अपनी आत्मकथा, ‘रॉस टेलर: ब्लैक एंड व्हाइट’ को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। टेलर ने इस किताब में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने भारतीय क्रिकेट को हिलाकर रख दिया है। पूर्व कीवी बल्लेबाज ने अपनी आत्मकथा में बताया कि आईपीएल 2011 के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिकों में से एक ने उन्हें चेहरे पर थप्पड़ मारा था क्योंकि वह पंजाब किंग्स (किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ हुए मैच में जीरो पर आउट हो गए थे। इस खुलासे के बाद टेलर ने अब एक और नया खुलासा किया है। इस बार उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को लेकर नया बम फोड़ा है। हालांकि टेलर का यह खुलाया सहवाग से बैटिंग टिप्स को लेकर है।
रॉस टेलर थप्पड़कांड पर आया BCCI अधिकारी का बयान, RR ने साधी चुप्पी!

आईपीएल 2012 संस्करण के दौरान टेलर और सहवाग दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा थे। उस समय टेलर अपने खराब दौर से गुजर रहे थे। दिल्ली ने टेलर को 1.3 मिलियन डॉलर में खरीदा था और ऐसे में उनके ऊपर फ्रेंचाइजी के लिए रन बनाने का दबाव था।

टेलर ने अपनी आत्मकथा में लिखा, ”सहवाग मैदान के चारों ओर शॉट मार रहे थे जबकि मैं घबरा रहा था क्योंकि दिल्ली ने मुझे काफी पैसे देकर खरीदा था। मेरे चेहरे पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था। ऐसे में सहवाग जो कि मनमौजी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, वो मेरे पास आए और उन्होंने मुझे घूंसा मार कर कहा, ‘रॉस, जैसे तुम झींगे (प्रॉन) खा रहे थे, वैसे ही बल्लेबाजी करो।’

दरअसल, इस मैच से ठीक एक दिन पहले टेलर ने सहवाग के साथ एक रेस्टोरेंट में जाकर झींगा का आनंद लिया था। टेलर ने आगे कहा कि सहवाग समेत टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ वह रेस्टरां में थे क्योंकि उनकी टीम को फुटबॉल बहुत पसंद था और वे बड़े स्क्रीन पर मैनचेस्टर सिटी का मैच देख रहे थे। वो मैच इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) का आखिरी फेज था, जिसमें सर्जियो एगुएरो ने स्टॉपेज टाइम में गोल किया। वहीं, मैनचेस्टर सिटी ने इस मैच को 3-2 से अपने नाम किया था और 44 साल बाद पहला अपना पहला खिताब जीता था। टेलर ने आईपीएल में दिल्ली के लिए केवल एक सीजन खेला था, जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 256 रन बनाए।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...