9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलपेरिस ओलंपिक में यौन उत्पीड़न का मामला, इस एथलीट को पुलिस ने...

पेरिस ओलंपिक में यौन उत्पीड़न का मामला, इस एथलीट को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on

पेरिस,

मिस्र के स्टार रेसलर मोहम्मद अलसईद को फ्रांस पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अलसईद की गिरफ्तारी पेरिस में एक कैफे के बाहर से हुई. एलसईद को यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अलसईद ने कैफे एक महिला कस्टमर के अश्लील हरकते की. फ्रेंच पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. यह भी कहा जा रहा है कि घटना के समय अलसईद काफी नशे में थे.

पेरिस ओलंपिक में ऐसा रहा अलसईद का प्रदर्शन
26 साल के मोहम्मद अलसईद कुश्ती की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम हैं. अलसईद ने पेरिस ओलंपिक में 67 किलो ग्रीको-रोमन कुश्ती स्पर्धा में भाग लिया था. हालांकि अलसईद को प्री-क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान के हसरत जाफरोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. जाफरोव ने इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया.

मिस्र ओलंपिक समिति ने घोषणा की है कि अलसईद को अनुशासनात्मक सुनवाई का सामना करना पड़ेगा. समिति के अनुसार यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो उन्हें आजीवन प्रतिबंध सहित कई परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. बयान के अनुसार अलसईद को अपने भारवर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता देखने की अनुमति दी गई थी, लेकिन वह मिशन मुख्यालय में वापस नहीं आए और उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया.

अलसईद ने टोक्यो ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज
मोहम्मद अलसईद ने 2019 के अफ्रीकन गेम्स सैन्य विश्व खेलों में 67 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता. उन्हें यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग एसोसिएशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ अंडर-23 पहलवान भी चुना जा चुका है. अलसईद ने टोक्यो ओलंपिकस(2020) में कांस्य पदक जीता था. अलसईद की सफलता केवल मैट पर उनकी उपलब्धियों तक सीमित नहीं है. उन्हें उनके गेमिंग स्किल के लिए पहचाना जाता है.

वह खेलों में सम्मान के महत्व के बारे में अपनी बात रख चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि सम्मान किसी भी चीज से पहले आता है और प्रतिस्पर्धा के प्रति उनके दृष्टिकोण में यह एक बड़ा कारक है. अब इस घटना ने उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया है और रेसलिंग के खेल में उनका भविष्य अब अधर में दिख रहा है.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...