5.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलसच में 'फायर' हैं शाहीन अफरीदी, पहले ही ओवर में उड़ दीं...

सच में ‘फायर’ हैं शाहीन अफरीदी, पहले ही ओवर में उड़ दीं एलेक्स हेल्स की गिल्लियां

Published on

मेलबर्न

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलेक्स हेल्स फाइनल मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। टी20 विश्व कप का फाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स शाहीन शाह अफरीदी की तेज गति के स्विंग को बिल्कुल नहीं समझ पाए और बोल्ड हो गए। इसके साथ ही अफरीदी ने टीम के लिए फिर से पहले ही ओवर में विकेट लेने का काम किया। पाकिस्तान के लिए हेल्स का यह विकेट काफी महत्वपूर्ण रहा। पारी की शुरुआत करने वाले हेल्स सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। हालांकि दूसरी छोड़ से कप्तान जोस बटलर पारी को संभाल कर पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण पर लगातार प्रहार करते रहे।

मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी थी पहले गेंदबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ इस फाइनल मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम के इस फैसले को गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित किया और पाकिस्तान को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन पर ही दिया। इंग्लैंड के लिए इस मैच में सैम करन ने बेहतरीन तीन विकेट अपने नाम किया। सैम करन ने इस दौरान पाकिस्तान बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए तरसा दिया। मैच में उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने सिर्फ 12 रन खर्च किए।

सैम करन के अलावा मैच में आदिल राशिद और क्रिस जॉर्डन ने भी दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। आदिल और जॉर्डन ने मैच में दो-दो विकेट लिए। आदिल राशिद ने अपने चार ओवर में 22 रन खर्च किए। इसके अलावा जॉर्डन ने 27 लुटाए। वहीं बेन स्टोक्स ने भी अपने चार ओवर में 32 रन देकर एक सफलता हासिल की। लिविंग लियामस्टोन और क्रिस वोक्स दो ऐसे गेंदबाज रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।

पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने बचाई बल्लेबाजी लाज
विश्व कप के फाइनल मैच में पाकिस्तान की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी कमाल नहीं दिखा सकी। मैच में मोहम्मद रिजवान सिर्फ 15 रन बना सके। वहीं कप्तान बाबर आजम के खाते में 32 रन रहे। वहीं मोहम्मद हारिस सिर्फ 8 रन बनाकर लौट गए।हालांकि शान मसूद ने जरूर पारी को संभालने का काम किया। शान मसूद ने 28 गेंद में 38 रनों की पारी खेली। वहीं शादाब खान ने 20 रनों का योगदान दिया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...