20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलमजबूर शार्दुल और अश्विन देखते रह गए... क्या यहां से भारत के...

मजबूर शार्दुल और अश्विन देखते रह गए… क्या यहां से भारत के हाथ से फिसली ट्रॉफी?

Published on

अहमदाबाद

भारतीय टीम के फैंस को जिस बात का डर था वही हुआ। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले में टॉस हार गए और पैट कमिंस ने बल्लेबाजी का न्योता दे दिया। रोहित शर्मा ने अपने अंदाज में शुरुआत तो किया, लेकिन 47 रन पर आउट हो गए। इसके बाद एक छोर से धड़ाधड़ विकेट गिरत रहे। विराट कोहली और केएल राहुल ने कुछ देर मैदान पर टिकने की कोशिश जरूर की, लेकिन विकेट गंवाने के खौफ के कारण रन गति को इतना धीमा कर दिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्रेशर बनाने का अतिरिक्त मौका मिल गया। यही वजह है कि टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 240 रन ही बना सकी। आखिरी के ओवरों में उसे बल्लेबाजों की कमी खली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस 120 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्के के दम पर 137 रनों की पारी खेलकर मैच भारत के जबड़े से छीन लिया। इस तरह से भारत के हाथ से एक और ट्रॉफी फिसल गई।

जब भारतीय टीम को छठा झटका लगा तो कॉमेंट्री बॉक्स में हलचल होने लगी। हर किसी की जुबां पर दो नाम थे। अगर यहां रविचंद्रन अश्विन और शार्दुल ठाकुर की चर्चा होने लगी। हर कोई इस पर बात करता दिखा। इसके पीछे वजह भी थी। भारतीय टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद लोअर ऑर्डर से उम्मीद थी, लेकिन बैकफायर कर गया। सूर्यकुमार यादव भी निराश कर गए। भारत ने विराट कोहली (54) और केएल राहुल(66) के अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फ़ाइनल में रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 50 ओवर में 240 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत से ही भारत पर दबाव बना दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी गेंदबाजी की और बढ़िया क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। पिच को देख कर ऐसा लगा था कि यह कहीं से भी बल्लेबाज़ों के लिए आसान नहीं होने वाली है लेकिन इतनी मुश्किल होगी यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। फ़िलहाल तो मामला यह है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को काफ़ी कम स्कोर पर रोका है। कोहली, राहुल और रोहित की पारी अच्छी थी लेकिन बीच के ओवरों में आक्रमकता की कमी साफ झलक रही थी।

35 ओवर के करीब ही गेंदबाजों को अच्छा खासा रिवर्स स्विंग भी मिल रहा था। मिचेल स्टार्क ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए 55 रन पर तीन विकेट झटके। जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस ने दो-दो विकेट निकाले। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला। शुभमन गिल के मात्र चार रन बनाकर स्टार्क का शिकार बनाने के बाद रोहित ने पॉवरप्ले में आक्रामक खेलने की अपनी रणनीति जारी रखी।

रोहित ने 31 गेंदों पर 47 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित ने मैक्सवेल के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगा दिया था लेकिन उसी ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में ट्रेविस हेड के हाथों लपके गए। हालांकि अपनी पारी से रोहित ने वनडे प्रारूप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने का वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित का विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर मात्र चार रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों लपके गए।

विराट और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़कर स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन कमिंस ने आक्रमण पर वापस आते हुए विराट को बोल्ड कर दिया। विराट ने 63 गेंदों पर 54 रन में चार चौके लगाए। रवींद्र जडेजा नौ रन बनाकर टीम के 178 के स्कोर पर आउट हुए। राहुल 107 गेंदों पर 66 रन बनाकर 203 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। अपनी पारी में उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया। सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे जबकि कुलदीप यादव (10) आखिरी गेंद पर रन आउट हुए और भारतीय पारी 240 रन पर सिमट गयी। मोहम्मद सिराज 9 रन पर नाबाद रहे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...