13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलधोनी को लेकर PAK दिग्गज का हैरतअंगेज बयान, बोले- उनका ड्रॉप प्रतिशत...

धोनी को लेकर PAK दिग्गज का हैरतअंगेज बयान, बोले- उनका ड्रॉप प्रतिशत…

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का शुमार दुनिया के सबसे महान कप्तानों में किया जाता है. धोनी विकेट के पीछे भी काफी सफल रहे और उनकी चपलता का कोई जवाब नहीं था. लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने स्टंप के पीछे धोनी के स्किल के बारे में एक ऐसा दावा किया है जिससे विवाद होना तय है.

धोनी का ड्रॉप प्रतिशत 21: लतीफ
राशिद लतीफ के अनुसार विकेटकीपर के रूप में धोनी के आंकड़े बताते हैं कि उनका ड्रॉप प्रतिशत काफी अधिक है. लतीफ ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘धोनी एक बल्लेबाज-विकेटकीपर थे. जाहिर है धोनी बहुत बड़ा नाम है लेकिन अगर मैं आंकड़ों में जाता हूं, तो उनका ड्रॉप प्रतिशत 21 है, जो बहुत बड़ा है.’

बाउचर-गिलक्रिस्ट को सराहा
अपने खेल के दिनों में पाकिस्तान का नेतृत्व करने वाले लतीफ ने कहा, ‘एक विकेटकीपर की सफलता को मापने के आंकड़े बहुत बाद में आए. आप मेरे रिकॉर्ड का उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि यह पैमाना 2002 के आसपास अस्तित्व में आया था. हम तब तक खेल चुके थे. एडम गिलक्रिस्ट का प्रतिशत मात्र 11 था, मार्क बाउचर बहुत अच्छे थे. ऑस्ट्रेलिया के टिम पेन ने अच्छी शुरुआत की लेकिन अंत में बहुत सारे कैच छोड़े.’

धोनी का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
धोनी की बात करें तो वह अगले सीजन भी चेन्नई की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं. एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए.

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी. धोनी ने 350 वनडे इंटरनेशनल में विकेट के पीछे 444 शिकार किए, जिनमें 321 कैच और 123 स्टंपिंग शामिल हैं. टेस्ट क्रिकेट में धोनी दुनिया के पांचवें सबसे सफल विकेटकीपर हैं. वहीं वनडे इंटरनेशनल में वह सर्वाधिक शिकार करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...