3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलकंधे-घुटने ढके हों, छोटे कपड़ों में आए तो होगी जेल... फुटबॉल वर्ल्ड...

कंधे-घुटने ढके हों, छोटे कपड़ों में आए तो होगी जेल… फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए कतर का ‘कट्टरपंथी कानून’

Published on

दोहा

कतर का फीफा वर्ल्ड कप 2022 जैसे-जैसे करीब आ रहा है दुनियाभर के फुटबॉल फैंस का उत्साह बढ़ता जा रहा है। लंबी तैयारियों के बाद 20 नवंबर को कतर में फीफा की शुरुआत हो जाएगी जिसे देखने के लिए कई देशों से फैंस कतर पहुंच रहे हैं। फुटबॉल टूर्नामेंट के फैंस जिस देश में इकट्ठा होते हैं, वहां पार्टी का माहौल बन जाता है। लेकिन रूढ़िवादी नियमों तले इस्लामिक देश की मेजबानी में इस बार कुछ चीजें बदल सकती हैं। फैंस से कतर के कानूनों और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों का ध्यान रखने के लिए कहा गया है।

कतर के रीति-रिवाजों और कानूनों में शराब, ड्रग्स, सेक्सुअलिटी और ड्रेस कोड के नियम शामिल हैं। खासतौर से कपड़ों को लेकर देश में कई रूढ़िवादी नियम हैं। कतर की ओर से तमाम प्रतिबंधों की वजह से पर्यटकों को अपने पहनावे को लेकर सतर्क रहना पड़ सकता है। डेलीस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे देशों से कतर आने वाले फैंस को ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है जिनमें उनके शरीर का हिस्सा न दिखे।

पुरुषों के लिए भी ड्रेस कोड के नियम
कतर के कानूनों के अनुसार, अगर कोई ऐसा नहीं करता है और उसके कपड़ों से उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा दिख रहा है तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, पुरुषों को भी सख्त नियमों का पालन करना होगा। अगर पुरुष अपनी टीशर्ट पूरी तरह उतारते हैं तो उन्हें जुर्माना या जेल भी जाना पड़ सकता है। वहीं स्लीवलेस और ‘आपत्तिजनक’ स्लोगन वाली टीशर्ट पहनने की भी अनुमति नहीं है।

फीफा ने दी कानूनों का ध्यान रखने की सलाह
कतर सरकार की टूरिज्म वेबसाइट के अनुसार, कतर में पहनावे को लेकर सामान्य रवैया है लेकिन विजिटर्स से उम्मीद की जाती है कि वे शरीर के अंग दिखाने वाले कपड़े नहीं पहनेंगे और स्थानीय संस्कृति का सम्मान करेंगे। पुरुषों और महिलाओं को अपने कंधे और घुटने ढकने की सलाह दी जाती है। फीफा की वेबसाइट भी इसे दोहराती है जिसमें कहा गया है कि महिलाएं अपनी पसंद का कुछ भी पहन सकती हैं लेकिन उन्हें कतर के सख्त कानूनों का ध्यान रखना होगा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...