20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeखेलआउट होने पर श्रेयस अय्यर ने किया बवाल, रहाणे के साथ अंपायर...

आउट होने पर श्रेयस अय्यर ने किया बवाल, रहाणे के साथ अंपायर को घेरा, मैदान पर हुआ खूब ड्रामा

Published on

मुंबई:

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के दूसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। दूसरे फेज में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ी मैदान पर उतरे हैं। यही कारण है कि रणजी ट्रॉफी का यह दूसरा फेज रोमांचक हो गया है। ऐसा ही रोमांच मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे मैच में भी देखने को मिला, जब श्रेयस अय्यर आउट होने के बाद अंपायर से भिड़ गए। इस घटना के बाद मैदान पर खूब ड्रामा देखने को मिला है।

दरअसल हुआ ये था कि श्रेयस अय्यर जब 16 गेंद पर 17 र बनाकर खेल रहे थे जो आकिब नबी की गेंद पर बैट का किनारा लेते हुए गेंद विकेटकीपर के दस्ताने में चली गई। आकिब ने कैच की अपील की और अंपायर ने श्रेयस अय्यर को आउट करार दे दिया, लेकिन अय्यर अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे। अय्यर का मानना था कि बैट और गेंद के बीच किसी तरह का कोई संपर्क नहीं हुआ है। अय्यर की नाराजगी इतनी बढ़ गई थी कि अंपायर के साथ उनकी तगड़ी बहस हो हई।

अजिंक्य रहाणे भी अंपायर से जा भिड़े
सिर्फ श्रेयस अय्यर ही नहीं, उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे को भी ऐसा लगा कि गेंद और बैट के बीच किसी तरह का कोई संपर्क नहीं है। ऐसे में अय्यर के साथ-साथ रहाणे भी अंपायर से भिड़ गए। हालांकि, रहाणे की बहस भी अय्यर के काम नहीं आई और अंपायर अपने फैसले पर अडिग रहे और उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ गया।

बता दें कि इससे पहले जब रहाणे सिर्फ 8 रन के स्कोर पर थे तब जम्मू-कश्मीर की तरफ से उनके कैच आउट होने की अपील की थी। इस दौरान ऐसा साफ लग रहा था कि गेंद अय्यर के बल्ले से लग कर गई है, लेकिन उस समय अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया था, लेकिन दूसरी बार जब ऐसा हुआ तो अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया जिसके कारण भारी बवाल देखने को मिला।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...