4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलश्रेयस अय्यर ने जड़ा लगातार दूसरा वर्ल्ड कप शतक, गांगुली को इस...

श्रेयस अय्यर ने जड़ा लगातार दूसरा वर्ल्ड कप शतक, गांगुली को इस मामले में पछाड़ा

Published on

मुंबई,

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इस मुकाबले में रनों की बरसात कर डाली. भारत ने चार विकेट पर 397 रन बनाए. यानी न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रनों का टारगेट मिला है.

इस सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली के बाद चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे श्रेयस अय्यर ने भी शतकीय पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने महज 70 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें आठ छक्के और चार चौके शामिल रहे. श्रेयस का मौजूदा वर्ल्ड कप में ये लगातार दूसरा शतक रहा. इससे पहले उसने नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी.

श्रेयस अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. श्रेयस अय्यर ने सौरव गांगुली को पछाड़ दिया. गांगुली ने साल 2003 में केन्या के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 111 रन बनाए थे. वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने ये रिकॉर्ड आज (15 नवंबर) ही बनाया है.

विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर:
117- विराट कोहली बनाम न्यूजीलैंड, 2023
105- श्रेयस अय्यर बनाम न्यूजीलैंड, 2023
111*- गांगुली बनाम केन्या, 2003
85- सचिन तेंदुलकर बनाम पाकिस्तान, 2011
83- सचिन तेंदुलकर बनाम केन्या, 2003
77- रवींद्र जडेजा बनाम न्यूजीलैंड, 2019
65- सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका, 1996
65- एमएल धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2015

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...