4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलशतक से चूक कर भी शुभमन गिल ने किया कमाल, पहले वनडे...

शतक से चूक कर भी शुभमन गिल ने किया कमाल, पहले वनडे में अंग्रेजों को दे दिया गहरा जख्म

Published on

नागपुर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और उप कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपनी दमदार बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शुभमन गिल ने 87 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में शुभमन ने 96 गेंद का सामना करते हुए 14 चौके भी लगाए। इस तरह शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 7वें शतक से चूक गए। हालांकि, शतक से चूक कर भी शुभम गिल ने इंग्लैंड को गहरा जख्म दे दिया।

शुभमन गिल की इस दमदार पारी की मदद से टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सामने 249 रनों का लक्ष्य दिया था। पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पूरी तरह से फेल रहे। यशस्वी जायसवाल का का टीम इंडिया के लिए यह डेब्यू मैच भी था, लेकिन शुरुआत के दो विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल ने श्रेयस के साथ मिलकर मजबूती से पारी को संभालने का काम किया।

श्रेयस और अक्षर ने भी लगाई फिफ्टी
टीम इंडिया की इस जीत में शुभमन गिल के अलावा अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने भी कमाल का खेल दिखाया। श्रेयस ने सिर्फ 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। हालांकि, बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में अय्यर 36 गेंद में 59 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में अय्यर ने 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। अय्यर के अलावा टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल ने भी कमाल किया।

अक्षर पटेल ने भारतीय टीम के लिए 47 गेंद में 52 रन बनाए। अक्षर ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का भी लगाए। सिर्फ बैटिंग ही नहीं, अक्षर ने टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में जोस बटलर का अहम विकेट हासिल किया जिन्होंने बल्लेबाज में अर्धशतकीय पारी खेली। इस तरह गेंदबाजी के बाद दमदार बल्लेबाजी से भारत ने इंग्लैंड को आसानी से हरा दिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...