16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलशुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, रैंकिंग में पाक कप्तान बाबर आजम...

शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, रैंकिंग में पाक कप्तान बाबर आजम को पटका

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के होनहार युवा ओपनर शुभमन गिल ने आईसीसी की लेटेस्ट वनडे बल्लेबाजी की रैंकिंग में नंबर-1 पोजिशन हासिल कर ली। रोहित के ओपनिंग जोड़ीदार ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पछाड़ा है। विश्व कप शुरू होने से पहले बाबर आजम नंबर वन थे, जबकि शुभमन गिल डेंगू की वजह से देर से आए। एक ओर युवा ओपनर ने रन बरसाया तो दूसरी ओर बाबर आजम के बल्ले से बड़ी मुश्किल से रन निकले। यही नहीं, गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर वन की कुर्सी पर अभी भी बरकरार हैं।

गिल ने श्रीलंका के खिलाफ 92 रनों की पारी खेली थी, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 23 रन बनाए थे। विश्व कप में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ पारी ने उन्हें नंबर वन बनने में मदद की। अब उनके पास 830 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम उनसे 6 पॉइंट्स पीछे हैं। इस लिस्ट में क्विंटन डि कॉक तीसरे नंबरर पर हैं। हालांकि, पहले, दूसरे के बाद तीसरे स्थान वाले खिलाड़ी के बीच काफी अंतर है।

टॉप-10 में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं
विश्व कप में रनों का अंबार लगा रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शुभमन गिल के साथ टॉप-10 की रैंकिंग में शामिल हैं। विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं, जबकि रोहित शर्मा इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। ये दोनों जिस अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं उसे देखते हुए आगे चलकर रैंकिंग बेहतर होने की उम्मीद है। इनका टॉप रैंकिंग में शामिल होना दर्शाता है कि भारतीय बल्लेबाज किस लेवल पर परफॉर्म कर रहे हैं।

पोजिशन बल्लेबाज टीम रेटिंग पॉइंट्स
1 शुभमन गिल भारत 830
2 बाबर आजम पाकिस्तान 824
3 क्विंटन डि कॉक साउथ अफ्रीका 771
4 विराट कोहली भारत 770
5 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 743
6 रोहित शर्मा भारत 739
7 रासी वान डर डुसां साउथ अफ्रीका 730
8 हैरी ट्रैक्टर आयरलैंड 729
9 हेनरी क्लासेन साउथ अफ्रीका 725
10 डेविड मलान इंग्लैंड 704

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...