11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeखेलदिल खोलकर खेले शुभमन गिल... करियर का पहला शतक, दिखी दिग्गजों की...

दिल खोलकर खेले शुभमन गिल… करियर का पहला शतक, दिखी दिग्गजों की झलक

Published on

हरारे

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेल रही है। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीरीज के पहले मैच में पारी की शुरुआत करने वाले गिल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। टीम को मुश्किल से निकालते हुए उन्होंने शतक जड़ दिया।

82 गेंदों पर जड़ा शतक
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल रन बनाने के लिए जूझ रहे थे, लेकिन शुभमन गिल ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाए। उन्होंने 82 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से शतक पूरा कर लिया। गिल जब क्रीज पर उतरे थे भारत का स्कोर 15 ओवर में 63 रन था। टीम का दूसरा विकेट भी जल्द ही गिर गया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 127 गेंदों पर 140 रनों की साझेदारी बनाई।

वेस्टइंडीज में बारिश की वजह से चूका था शतक
वह आखिरी ओवर में 97 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुए। इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे पर ही शुभमन गिल के पास शतक बनाने का मौका था। वह 98 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी बारिश आ गई थी। बारिश रुकने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी नहीं आई और वह शतक बनाने से चूक गए। वहीं 2020-21 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह टेस्ट में 91 रन बनाकर आउट हुए थे।

2022 में जमकर बोल रहा बल्ला
इस साल शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोल रहा है। वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे में उन्होंने 64, 43 और 98* रनों की पारी खेली थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने नाबाद 82 रन बनाए थे। दूसरे में 33 रन बनाने के बाद तीसरे में उन्होंने शतक जड़ दिया है। 2022 से पहले खेले गए तीन वनडे में गिल के नाम 49 रन थे। 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय टीम का हिस्सा रहे गिल उस टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द सीरीज थे।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...