10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeखेलसिंधु फिर नहीं तोड़ पाईं ताई, चीनी ताइपे की स्टार से लगातार...

सिंधु फिर नहीं तोड़ पाईं ताई, चीनी ताइपे की स्टार से लगातार 9वीं बार हारीं भारतीय शटलर

Published on

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु फिर चीनी ताइपे की ताई जू यिंग की चुनौती नहीं तोड़ पाईं। वह इंडोनेशिया ओपन विश्व टूर सुपर 1000 में वुमन्स सिंगल्स के राउंड-2 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में सीधे गेम में हार गईं। पीवी सिंधु पिछले दो टूर्नामेंट में भी शुरुआती दौर में बाहर हो गई थीं।

ताई जू यिंग ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में पीवी सिंधु को 21-18, 21-16 से हराया। पीवी सिंधु ने ताई जू यिंग के खिलाफ लगातार 9वां मैच गंवाया है। इस हार के साथ ताई जू यिंग ने पीवी सिंधु के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 19-5 हो गया। पीवी सिंधु ने ताई जू यिंग के खिलाफ आखिरी जीत दिसंबर 2018 में हासिल की थी। पीवी सिंधु ने तब ताई को वर्ल्ड टूर फाइनल्स के राउंड 2 में 14-21, 21-16, 21-18 से हराया था।

पीवी सिंधु के खिलाफ मैच के दौरान ताई ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पीवी सिंधु दोनों गेम में एक बार भी ताई से आगे नहीं निकल पाईं। मैच के दौरान ताई ने एक बार लगातार 7 पॉइंट हासिल किए। वहीं, पीवी सिंधु अधिकतम 3 लगातार अंक ही अर्जित कर पाईं।

ताई जू यिंग ने जहां 3 गेम पॉइंट बनाए, वहीं पीवी सिंधु एक बार भी ऐसा नहीं कर पाईं। ताई जू यिंग ने 42 रैलियों और सिंधु ने 34 रैलियों पर अंक हासिल किए। हालांकि, मैच के दौरान दोनों खिलाड़ी स्मैश से एक भी अंक हासिल नहीं कर पाईं।

पीवी सिंधु की हार के साथ ही वुमन्स सिंगल्स में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। वहीं, मेन्स सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए हमवतन लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अगले दौर में किदांबी श्रीकांत के सामने चीन के ली शी फेंग की चुनौती होगी। फेंग ने एक अन्य मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त सिंगापुर के लोह कीन यू को 21-19, 21-14 से हराया।

लक्ष्य सेन ने दूसरे दौर के मुकाबले में श्रीकांत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके अनुभवी खिलाड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17, 22-20 से अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 3 मुकाबलों में श्रीकांत की यह तीसरी जीत है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...