21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeखेलसिंह इज किंग… बैटिंग में प्रभसिमरन तो बॉलिंग में अर्शदीप चमके, पंजाब...

सिंह इज किंग… बैटिंग में प्रभसिमरन तो बॉलिंग में अर्शदीप चमके, पंजाब ने लखनऊ को आसानी से रौंदा

Published on

धर्मशाला

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बार फिर हरा दिया है। इकाना स्टेडियम में हुए मुकाबले को अपने नाम करने वाली पंजाब ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर 37 रनों से जीत हासिल की। पहले बैटिंग करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम ने 5 विकेट पर 236 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में टॉप-3 बल्लेबाजों को विकेट खो दिए। अंत में टीम 199 रन ही बना सकी। पंजाब की यह 11 मैच में 7वीं जीत है और 15 पॉइंट के साथ टीम टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं लखनऊ की 11 मैच में छठी हार है।

प्रभसिमरन सिंह शतक से चूके
पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 91 रनों की पारी खेली। इस छोटे कद के बल्लेबाज ने शानदार शॉट्स लगाते हुए 48 गेंद की पारी में छह चौके और सात छक्के जड़े। उनके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन और जोश इंग्लिस ने 30 रन का योगदान दिया। पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन आईपीएल में अपना दूसरा शतक बनाने से नौ रन से चूक गए जब दिग्वेश राठी की गेंद पर स्विच हिट ने उन्हें पवेलियन लौटा दिया।

अंत में शशांक सिंह ने 15 गेंद में नाबाद 33 रन बनाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स की पारी में 16 छक्के जड़े थे जिसमें से 13 तेज गेंदबाजों पर लगे। मयंक यादव पर आधा दर्जन छक्के जड़े जिन्होंने अपने चार ओवर में 60 रन लुटाए। एलएसजी के लिए आकाश सिंह और दिग्वेश राठी ने दो दो विकेट हासिल किए। प्रिंस यादव को एक विकेट मिला।

एलएसजी ने अच्छी शुरुआत करते हुए प्रियांश आर्य (01) को पवेलियन भेज दिया जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह की आउटस्विंगर पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर मयंक यादव को आसान कैच दे बैठे। प्रभसिमरन शुरू में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोस इंग्लिस का अच्छा साथ निभा रहे थे जिन्होंने मयंक यादव की गेंदों पर छक्कों की हैट्रिक लगाई। इंग्लिस के आउट होने के बाद प्रभसिमरन ने कप्तान अय्यर के साथ मिलकर 7.5 ओवर में 78 रन की साझेदारी निभाई।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...