11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलतिरंगे के साथ मुस्कराती फोटो... IAS स्मिता सभरवाल ने विनेश फोगाट के...

तिरंगे के साथ मुस्कराती फोटो… IAS स्मिता सभरवाल ने विनेश फोगाट के लिए लिखी बड़ी बात

Published on

हैदराबाद:

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक में अचानक सफर खत्म होने पर आईएएस स्मिता सभरवाल ने हौसला अफजाई की है। तेलंगाना कैडर की आईएएस अधिकारी सभरवाल ने एक्स पर लिखा है कि विनेश फोगाट आप एक प्रेरणा हैं, कल आपने 144+ करोड़ भारतीयों के दिल में स्वर्ण पदक जीता। इससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं। फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन अधिक पाया गया था। इसके बाद उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। मंगलवार को विनेश फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं।

अस्पताल में भर्ती हैं विनेश
विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाने के लिए दुनिया की नंबर 1 पहलवान और प्रबल दावेदार युई सुसाकी को हराकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद उन्होंने यूक्रेन और क्यूबा की पहलवानों पर शानदार जीत दर्ज की। फाइनल में उनका मुकाबला सारा हिल्डेब्रांट से होना था, जिनके खिलाफ विनेश फोगाट का रिकॉर्ड बेहतर है। लेकिन अब अमेरिकी पहलवान को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा, जबकि विनेश फोगाट को खाली हाथ लौटना होगा। विनेश फोगाट ने पूरी रात वजन कम करने की कोशिश की थी। इसके बाद उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई थी। वह गोल्ड की प्रबल दावेदार बन गई थीं।

मजबूत होकर लौटो चैंपियन
पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली विनेश की हौसला अफजाई करते हुए स्मिता सभरवाल ने उनकी तिरंगे के साथ मुस्कराती हुई फोटो साझा की है। सभरवाल ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा है कि मजबूत रहो! और मजबूत होकर वापस आओ चैंपियन।स्मिता सभरवाल ने सिविल सेवा परीक्षा को शुरुआती असफलता के बाद दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की थी।। वह खुद भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। 22 साल आईएएस बनी स्मिता सभरवाल सबसे कम उम्र में तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त हुई थीं।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...