9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलटी20 वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे श्रीलंकाई क्रिकेटर पर रेप का आरोप, गिरफ्तार

टी20 वर्ल्ड कप खेलने पहुंचे श्रीलंकाई क्रिकेटर पर रेप का आरोप, गिरफ्तार

Published on

सिडनी,

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 से खेल को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलक पर रेप का आरोप लगा है. इसी के चलते सिडनी पुलिस ने इस क्रिकेटर को गिरफ्तार भी कर लिया है.श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है. उनके मुताबिक, एक महिला ने दनुष्का पर रेप का आरोप लगाया है. उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 31 साल के दनुष्का को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया है.

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद किया गिरफ्तार
लंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में जगह बनाई थी. उसने ग्रुप-1 में अपना आखिरी मैच शनिवार (5 नवंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच के दौरान दनुष्का टीम के साथ ही थे. मैच में श्रीलंका को हार मिली. इसी मुकाबले के बाद दनुष्का को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

श्रीलंका टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है. इसके कारण ही टीम अब अपने देश लौट गई है. मगर उनके साथ दनुष्का नहीं हैं, क्योंकि उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है. दरअसल, दनुष्का श्रीलंकाई टीम के साथ ही वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे. मगर चोट के कारण वह बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. इसके बाद उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में रिप्लेस किया गया था.

वर्ल्ड कप में एक ही मैच खेल सके थे दनुष्का
श्रीलंकाई टीम ने अपने ग्रुप-12 में पांच मैच खेले, जिसमें सिर्फ दो ही जीते थे. इस तरह टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. टीम ने अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जिसमें 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, रेप के आरोप में गिरफ्तार दनुष्का ने इस टूर्नामेंट में एक ही मैच खेला था. यह मुकाबला क्वालिफाइंग राउंड में नामीबिया के खिलाफ हुआ था.इस मैच में स्पिन ऑलराउंडर दनुष्का बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा सके थे. वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. इस मैच में श्रीलंका की हालत बेहद खराब रही थी. इस मुकाबले में नामीबिया ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रनों से हराया था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...