15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलआते ही काम शुरू कर दिए... विराट कोहली ने पहले ही मैच...

आते ही काम शुरू कर दिए… विराट कोहली ने पहले ही मैच में किया धमाका, पिछड़े पोलार्ड और वॉर्नर

Published on

चेन्नई

आईपीएल 2024 की शुरुआत के साथ ही विराट कोहली की क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो गई है। जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले विराट ने ब्रेक लिया था। बेटे की जन्म के कारण विराट मैदान से दूर थे। आईपीएल शुरू होने के चंद दिन पहले ही विराट लंदन से भारत लौटे थे। अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक स्टेडियम पर आईपीएल 2024 का पहला मैच खेल रहे हैं। मैदान पर उतरते ही विराट कोहली ने कमाल कर दिया है।

विराट के टी20 में 12 हजार रन पूरे
विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 रन बनाते ही इस फॉर्मेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 360वीं पारी में ऐसा किया है। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी हैं। विराट को इस मैच में शुरुआत में स्ट्राइक नहीं मिल रहा था। फाफ डु प्लेसिस लगातार रन बना रहे थे। पावरप्ले के खत्म होने के बाद विराट कोहली ने अपना छठा रन बनाया और टी20 क्रिकेट में 12 हजार रनों तक पहुंचे।

टी20 में सबसे ज्यादा रन
14562 – क्रिस गेल
13360-शोएब मलिक
12900 – कीरोन पोलार्ड
12319 – एलेक्स हेल्स
12065 – डेविड वार्नर
12000* – विराट कोहली

दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने विराट
विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट से पहले क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर ऐसा कर चुके हैं। लेकिन सबसे तेज 12000 रन बनाने के मामले में विराट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। क्रिस गेल ने यहां तक पहुंचने के लिए उनके 17 कम पारियां ली थीं। 368 पारी में डेविड वॉर्नर ने 12 हजार रन बनाए थे। अन्य बल्लेबाज और भी पीछे हैं।

चेन्नई के खिलाफ एक हजार रन पूरे
विराट कोहली के चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लीग में एक हजार रन पूरे हो गए हैं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी विराट के एक हजार से ज्यादा रन हैं। वह इस लीग में दो टीमों के खिलाफ 1000+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...