7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेलसंन्यास लेते ही करने लगा SBI में नौकरी, टीम इंडिया के लिए...

संन्यास लेते ही करने लगा SBI में नौकरी, टीम इंडिया के लिए खेल चुका छह मैच

Published on

आजकल भारतीय क्रिकेटर्स संन्यास लेने के बाद या तो क्रिकेट कोच बन जाते हैं या फिर टीवी पर कमेंट्री करते हैं, लेकिन शायद ही कोई 9 टू 5 की नौकरी करता है। ऐसा माना जाता है कि धूप-बारिश-ठंड के बीच कड़ी ट्रेनिंग और मैच खेलने वाले क्रिकेटर्स डेस्क जॉब नहीं करेंगे। मगर सिद्धार्थ कौल ने इस धारणा को तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो
28 नवंबर को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर अपनी नई नौकरी की घोषणा की है। फॉर्मेट कपड़ों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए सिद्धार्थ कौल ने भारतीय स्टेट बैंक से अपनी तस्वीर साझा की है। 34 वर्षीय तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने बीते दिनों क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने 17 साल पुराने करियर का अंत किया था।

U-19 वर्ल्ड कप विनिंग खिलाड़ी
सिद्धार्थ कौल के भीतर जबरदस्त प्रतिभा थी, लेकिन वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने टीम इंडिया के लिए सिर्फ तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेले। कौल के करियर का मुख्य आकर्षण 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीत थी, जहां उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया और 10 विकेट लेकर भारत को विराट कोहली के नेतृत्व में खिताब दिलाया।

भारत के लिए छह वनडे, टी-20
कौल घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी थे, जिन्होंने 88 प्रथम श्रेणी मैचों में 297 विकेट और 111 लिस्ट-ए खेलों में 199 विकेट हासिल किए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2018 में डेब्यू करते हुए तीन वनडे और तीन टी20I में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड
आईपीएल में 2017 से 2021 तक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे, इससे पहले 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। कौल का चरम आईपीएल प्रदर्शन 2017 और 2018 में आया, जिसमें उन्होंने क्रमशः 16 और 21 विकेट लिए। 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु में शामिल होने के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी बंद हो गई। बीते महीने यूएई के जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...