10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलमन से मजबूत और आत्मविश्वास... भारत में कोहली जैसा कोई नहीं, रिचर्ड्स...

मन से मजबूत और आत्मविश्वास… भारत में कोहली जैसा कोई नहीं, रिचर्ड्स ने और क्या कहा?

Published on

दुबई:

विराट कोहली ने हाल ही में अपने 35वें जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 49वां एकदिवसीय अंतररष्ट्रीय शतक लगाया। वह भारत में चल रहे मौजूदा विश्व कप में आठ मैचों में 543 रन के साथ रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। नवंबर 2019 से कोहली लगभग तीन साल तक शतक नहीं जड़ पाए और यहां तक कि पिछले साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने से पहले उन्होंने खेल से ब्रेक भी लिया।

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज रहे विवियन रिचर्ड्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से कहा, ‘विराट एक उत्साही खिलाड़ी हैं और जो चीज उन्हें बाकी लोगों से अलग करती है, वह उनकी मानसिक ताकत है। अतीत में जब मैंने उनसे बातचीत की है और हमने चीजों पर चर्चा की है, उनकी मानसिक ताकत हमेशा स्पष्ट रही है।’ वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी ने कहा कि विराट इस विश्व कप से पहले कुछ कठिन दौर से गुजरे होंगे और कुछ लोग इतने हिम्मत वाले भी थे कि उन्हें बाहर करने की मांग कर रहे थे।

रिचर्ड्स ने कहा, ‘बहुत सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ी आए हैं लेकिन उनमें सबसे ऊपर आप विराट कोहली को ही पाएंगे। मैं विराट का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, मैं लंबे समय से हूं, और अब भी यह दिखा रहा है कि क्यों उसे महान सचिन जैसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाना जाता है।’ कोहली जब 1,021 दिन तक शतक नहीं लगा पाए तो आलोचकों ने कहा कि उनके सुनहरे दिन पीछे छूट गए है। लेकिन यहां विश्व कप में उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाई है जिससे यह विश्वास पैदा हुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में 2011 की सफलता के बाद भारत इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को दोबारा जीत सकता है।

रिचर्ड्स ने कहा कि कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि फॉर्म अस्थायी होती है और स्तर स्थायी होता है। उन्होंने इस स्थिति से उबरने में मदद करने के लिए सहयोगी स्टाफ और टीम प्रबंधन को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘‘सहयोगी स्टाफ और उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों को श्रेय दिया जाना चाहिए। उनके फॉर्म के बारे में बहुत कुछ कहा गया था, लेकिन वह अपने खेल में शीर्ष पर वापस आ गए हैं। ऐसे व्यक्ति को वापस खेलते हुए देखना अद्भुत है।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...