24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलदुष्मंथा चमीरा के हाथ धोकर पीछे पड़े सुनील नरेन, गुरबाज ने भी...

दुष्मंथा चमीरा के हाथ धोकर पीछे पड़े सुनील नरेन, गुरबाज ने भी कूटा, यूं एक ओवर में ठोके 25 रन

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 48वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि, कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरे ओवर में ही तेज गति से रन बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा के खिलाफ अपने हाथ खोले। केकेआर के ओपनर्स ने चमीरा को आड़े हाथ लिया।

दुष्मंथा चमीरा के ओवर में पड़े 25 रन
कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी का दूसरा ओवर दुष्मंथा चमीरा लेकर आए थे। ओवर की शुरुआत सुनील नरेन ने छक्के के साथ की। इसके बाद ओवर की अगली बॉल वाइड रही। ओवर की दूसरी गेंद पर नरेन ने दो रन दौड़े। फिर चमीरा के ओवर की तीसरी गेंद पर नरेन ने चौका मारा। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाज ने फिर वाइड बॉल डाली।

ओवर की चौथी गेंद पर नरेन ने चमीरा को फिर छक्का लगाया। इसके बाद पांचवीं बॉल पर नरेन ने स्ट्राइक रोटेट की और सिंगल लिया। चमीरा के ओवर की आखिरी बॉल पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने चौका लगा दिया। इस तरह उनके ओवर में 25 रन आए।

दुष्मंथा चमीरा को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले आईपीएल 2024 में वह कोलकाता नाइटराइडर्स का ही हिस्सा थे। जिन्होंने, सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। इससे पहले चमीरा ने आईपीएल में 15 मैच खेले हैं और 11 विकेट लिए हैं।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...