5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलसूर्या किस्मत चमकाने वाइफ संग साईं बाबा की शरण में, क्या चैंपियंस...

सूर्या किस्मत चमकाने वाइफ संग साईं बाबा की शरण में, क्या चैंपियंस ट्रॉफी में होगा सिलेक्शन?

Published on

नई दिल्ली

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देविशा के साथ इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले साईं बाबा का आशीर्वाद लेने शिरडी पहुंचे। सूर्या ने साईं बाबा की समाधि पर चादर और फूलमाला चढ़ाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूर्या को पीले कुर्ते में और देविशा को हरे और सुनहरे रंग के सलवार सूट में देखा जा सकता है। 22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है।

चैंपियंस ट्रॉफी पर भी नजरें
सूर्यकुमार यादव का साईं बाबा में गहरी आस्था है। वे अक्सर बाबा का आशीर्वाद लेने जाते हैं। इंग्लैंड सीरीज के साथ ही सूर्यकुमार यादव की नजरें चैंपियंस ट्रॉफी पर भी है। अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत होगी। इसके लिए भी भारतीय टीम का चयन होना है। 2023 वर्ल्ड कप के बाद से सूर्या वनडे टीम से बाहर हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने पर भी उनकी नजरें होंगी।

टी20 में सबसे बड़ी परीक्षा
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 में कमाल का प्रदर्शन किया है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज उनके लिए एक और मौका है खुद को साबित करने का।

सूर्यकुमार यादव ने अब तक 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। उनके नाम 2570 रन दर्ज हैं। उनका औसत 40.8 और स्ट्राइक रेट 167.9 का है। वे दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज भी रह चुके हैं। हालांकि उनका हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी की 4 पारियों में वह दो बार डक पर आउट हुए। उससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...