10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलपाकिस्तान क्रिकेट में खिंची तलवारें, इंजमाम का इस्तीफा मंजूर, इधर वर्ल्ड कप...

पाकिस्तान क्रिकेट में खिंची तलवारें, इंजमाम का इस्तीफा मंजूर, इधर वर्ल्ड कप से बाहर होना भी तय

Published on

कराची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम के बीच मतभेद बढ़ गए हैं और देश के क्रिकेट बोर्ड ने हितों के टकराव के आरोपों के बीच इस पूर्व कप्तान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम जब भारत में चल रहे क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल के अंतिम स्थान के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है तब पीसीबी ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि उसने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

पीसीबी ने बयान में कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय पुरुष सीनियर चयन समिति और जूनियर चयन समिति क अध्यक्ष के रूप में इंजमाम-उल-हक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’ उन्होंने कहा, ‘इंजमाम-उल-हक पीसीबी द्वारा हितों के टकराव के आरोपों की पारदर्शी जांच के लिए 30 अक्टूबर को स्वैच्छिक रूप से अपने पद से हट गए था।’

इंजमाम ने 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था जब पीसीबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू की थी कि कई राष्ट्रीय खिलाड़ियों का प्रबंधन करने वाली कंपनी से उनका जुड़ाव हितों के टकराव के दायरे में आता है या नहीं। पीसीबी ने याजू इंटरनेशल में इंजमाम की भूमिका की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल नियुक्त किया है जहां कप्तान बाबर आजम, तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और उनका प्रबंधन करने वाला एजेंट समान है।

इंजमाम ने भले ही इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि एजेंट और साझेदारी ताल्हा रहमानी के साथ उनके जुड़ाव ने कभी चयनकर्ता के रूप में उनके फैसले लेने की प्रक्रिया को प्रभावित नहीं किया। दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर एकतरफा जीत के बाद अब पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग असंभव सा हो चुका है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...