18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeखेलT20 WC: बारिश-आंधी पर भी निकलेगा नतीजा, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए...

T20 WC: बारिश-आंधी पर भी निकलेगा नतीजा, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए ‘रिजर्व डे’ घोषित

Published on

दुबई:

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएस में शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल (27 जून) और फाइनल (29 जून ) के लिए रिजर्व-डे की मंजूरी दे दी है। लीग या सुपर आठ राउंड के दौरान पूरे मैच के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही टीम को कम से कम पांच ओवर डालने जरूरी होंगे। ‘नॉकआउट’ मैच में पूरे मैच के लिए दूसरी पारी में 10 ओवर डालने की जरूरत होगी। सेमीफाइनल 26 जून को गुयाना और 27 जून को त्रिनिदाद में होंगे जबकि फाइनल मैच बारबाडोस में 29 जून को खेला जाएगा। ग्रुप चरण के मैच एक से 18 जून तक जबकि सुपर 8 मैच 19 से 24 जून तक खेले जाएंगे।

9 जून को भारत-पाक की टक्कर
टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी। इंग्लैंड मौजूदा चैंपियन है, जिसने नवंबर 2022 में मेलबर्न में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। हर ग्रुप से टॉप दो टीम सुपर 8 में जगह बनाएंगी। फिर इन टीम को चार चार के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर 8 के हर ग्रुप से टॉप दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका जैसी टीमें हैं। ग्रुप-बी में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान है। ग्रुप सी में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी है। ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल को शामिल किया गया है। ग्रुप राउंड में भारत-पाकिस्तान की टक्कर 9 जून को होगी।

अगले टी-20 वर्ल्ड कप की भी तैयारी शुरू
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को भी मंजूरी दी। टूर्नामेंट में 20 टीम हिस्सा लेंगे जिसमें से 12 स्वत: क्वालीफाई करेंगी। 2024 विश्व कप में शीर्ष आठ टीम भारत और श्रीलंका के साथ स्वत: क्वालीफाई करेंगी जबकि बचे हुए दो स्थान 30 जून 2024 तक टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अगली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग टीम को मिलेंगे। इसके बाद बचे आठ स्थान आईसीसी क्षेत्रीय क्वालीफायर के जरिए तय होंगे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...