24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeखेलT20 WC: श्रीलंका की गजब बेइज्जती, पहले ही मैच में नामीबिया के...

T20 WC: श्रीलंका की गजब बेइज्जती, पहले ही मैच में नामीबिया के तूफान में उड़ गए सितारे

Published on

गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया)

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एशिया की चैंपियन टीम श्रीलंका की शर्मनाक शुरुआत हुई है। पेपर पर काफी कमजोर दिखने वाली नामीबिया की टीम ने उसे टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में 55 रनों से हरा दिया। रैंकिंग में पीछे होने की वजह से श्रीलंका को सुपर-12 में जगह नहीं मिली थी। उसे ग्रुप-ए में काफी मजबूत माना जा रहा था, लेकिन पहले ही मैच में नामीबिया ने खेल कर दिया।

बड़े सितारों से सजी श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया, लेकिन उसके पक्ष में सिर्फ यही बात रही। इसके बाद नामीबिया के बल्लेबाजों ने उसके गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। श्रीलंका ने दोनों ओपनरों को जल्दी आउट किया था, लेकिन बाद में जेन फ्रीलिंग ने 28 गेंदोंं में 4 चौके उड़ाते हुए 44 रन ठोक दिए। इसके बाद स्मिथ ने मोर्चा संभाला सर्फ 16 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए 31 रन ठोके।

नामीबिया ने अपने 5 विकेट 91 रनों पर गंवाए थे, लेकिन 13 ओवर के बाद जिस विध्वंसक अंदाज में उसके बल्लेबाजों ने चौके-छक्के की बारिश की, उससे श्रीलंकाई गेंदबाजों के होश गुल थे। चमीरा को सबसे अधिक 39 रन पड़े, जबकि प्रमोद मदुशन को 2 विकेट मिले।

जवाब में बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम को उम्मीद थी कि नामीबिया के कम अनुभवी गेंदबाजों के आगे वह इस लक्ष्य को आसानी से पा लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नामीबिया के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। उनकी खौफनाक गेंदबाजी का आलम यह था कि श्रीलंका के सिर्फ 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

कप्तान दशुन श्नाका ने सबसे अधिक 23 गेंदों में 29 रन, भनुका राजपक्षा ने 21 गेदों में 20 रन, धनंजय डि सिल्वा ने 11 गेंदों में 12 रन और महेश तीक्ष्णा ने 11 गेंदों में नाबाद 11 रन की पारी खेली। दूसरी ओर, डेविड वीस, बर्नाड, शिकोंगो और जे फ्रीलिंक ने सबसे अधिक 2-2 विकेट झटकते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...