8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलT20 World Cup: 'यह इतिहास की सबसे खराब...', वॉन ने टीम इंडिया...

T20 World Cup: ‘यह इतिहास की सबसे खराब…’, वॉन ने टीम इंडिया का उड़ाया मजाक

Published on

नई दिल्ली,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय फैन्स को अपनी टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उनकी उम्मीदें चकनाचूर हो गईं. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के चलते उसका टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सफर समाप्त हो गया है. अब फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा.

हार के बाद क्रिकेट विशेषज्ञ भारतीय टीम के प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का भी नाम जुड़ गया है. माइकल वॉन ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि सफेद गेंद के क्रिकेट के इतिहास में भारत सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम है और उसने 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्या किया है. वॉन ने कहा टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने पुरानी शैली का क्रिकेट खेला.

भारत सफेद बॉल की सबसे खराब टीम: वॉन
वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ में लिखे अपने कॉलम में कहा, ‘भारत इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली सफेद गेंद की टीम है. हर खिलाड़ी जो इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने जाता है, कहता है कि इससे उनके खेल में कितना सुधार हुआ, लेकिन भारत ने इससे क्या हासिल किया है. 2011 में घरेलू सरजमीं पर 50 ओवर का विश्व कप जीतने के बाद उन्होंने क्या किया है? कुछ नहीं. भारत सफेद गेंद में वैसा ही पुरानी शैली का क्रिकेट खेल रहा है जो उसने वर्षों से खेला है.’

पंत का सही से नहीं हुआ इस्तेमाल: वॉन
वॉन ने साथ ही ऋषभ पंत का प्रभावी रूप से इस्तेमाल नहीं करने के लिए भी टीम मैनेजमेंट की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी का भरपूर इस्तेमाल नहीं किया. इस दौर में उसे शीर्ष पर रखिए. मैं इस बात से हैरान हूं कि उनके पास जो प्रतिभा है, उसके बावजूद वे कैसा टी20 क्रिकेट खेलते हैं. उनके पास खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें खिलाने के लिए सही प्रोसेस नहीं है. उन्होंने प्रतिद्वंद्वी गेंदबाजों को दबाव बनाने के लिए पहले पांच ओवर कैसे दे दिए?’

माइकल वॉन ने भारतीय टीम में ऑलराउंडर की कमी का भी जिक्र किया. वॉन ने कहा, ‘उनके पास केवल पांच ही गेंदबाजी विकल्प कैसे हो सकते हैं जब 10 या 15 साल पहले भारत के सभी शीर्ष बल्लेबाज थोड़ी बहुत गेंदबाजी कर सकते थे- सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, वीरेंद्र सहवाग और यहां तक कि सौरव गांगुली भी. कोई भी बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं करता, इसलिए कप्तान के पास केवल पांच ही विकल्प थे.’

वॉन चहल के भी नहीं खेलने से हैं हैरान
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजों ने काफी खराब प्रदर्शन किया. लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल को नहीं खिलाने के फैसले का खामियाजा भी भारत को भुगतना पड़ा. इसे लेकर वॉन ने कहा, ‘टी20 क्रिकेट के आंकड़ों से हम सभी जानते हैं कि टीम को एक स्पिनर की जरूरत होती है जो दोनों तरीकों से टर्न करा सके. भारत के पास काफी लेग स्पिनर हैं. वे कहां हैं?’Live TV

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...