धर्मशाला ,
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट अब 7 मार्च से धर्मशाला में होगा, इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है. वहीं केएल राहुल टीम से बाहर हो गए हैं. केएल राहुल की धर्मशाला टेस्ट में भागीदारी फिटनेस पर निर्भर थी, लेकिन वो इस टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं. ऐसे में उनको धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर कड़ी निगरानी रख रही है, वहीं उनकी इंजरी को देखते हुए लंदन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत की जा रही है.
इसी बीच टीम इंडिया के लिए धर्मशाला टेस्ट के लिए बड़ी खबर यह है कि स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. बुमराह को रांची में चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किया गया था, अब वो 5वें टेस्ट के लिए धर्मशाला में टीम के साथ जुड़ेंगे.
5वें टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप.
