3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड को उसके घर में टक्कर देने पहुंची टीम इंडिया, नोट कर...

न्यूजीलैंड को उसके घर में टक्कर देने पहुंची टीम इंडिया, नोट कर लें दौरे का पूरा शेड्यूल

Published on

वेलिंगटन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया सीधे न्यूजीलैंड (IND vs NZ) पहुंच गई है। वहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और न्यूजीलैंड का सफर एक जैसा ही रहा। न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली। भारत को इंग्लैंड ने हराया। सुपर-12 के बाद दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर थी।

टी20 सीरीज के दौरे की शुरुआत
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ होगी। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज के लिए हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

तारीख मैच मैदान समय (IST)
18 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम भारत स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन 12:00 PM
20 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम भारत बे ओवल, माउंट माउंगानुई 12:00 PM
22 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम भारत मैकलीन पार्क, नेपियर 12:00 PM

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।

25 नवंबर से वनडे सीरीज
टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी। इसका पहला मुकाबला 25 नवंबर को ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जाएगा। वनडे में शिखर धवन टीम की कप्तानी करेंगे। इस सीरीज में भी रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है। 30 नवंबर को दौरे का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा

तारीख मैच मैदान समय (IST)
25 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम भारत ईडन पार्क, ऑकलैंड 7:00 AM
27 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम भारत सेडॉन पार्क, हैमिल्टन 7:00 AM
30 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम भारत हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च 7:00 AM

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...