13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को मिला नया फिनिशर, सूर्यकुमार यादव स्टाइल में शॉट, IPL...

टीम इंडिया को मिला नया फिनिशर, सूर्यकुमार यादव स्टाइल में शॉट, IPL का धाकड़ ऑलराउंडर

Published on

ऑकलैंड

वाशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेली। आखिरी ओवरों में 16 गेंद में 37 रन की नाबाद आक्रामक पारी खेल टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। उन्होंने इस दौरान तीन चौके और इतने ही छक्के जड़े। सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए वाशिंगटन सुंदर ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह विदेश में खेले गए किसी वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से पिटाई करने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

सूर्या-एबी भी देखते रह जाएंगे
33 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 160 रन था। श्रेयस अय्यर (80) को यहां संजू सैमसन (36) का अच्छा साथ मिला और दोनें ने पांचवें विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। सैमसन एक बार फिर अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 38 गेंद की पारी में कई अच्छे शॉट लगाए। संजू के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे वाशिंगटन सुंदर ने आते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए। हर गेंदबाज की जमकर धुलाई की। मैट हेनरी के खिलाफ 49वें ओवर में लगाया शॉट सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स की याद दिला देगा। इस ओवर की आखिरी तीन गेंद में दो चौके और एक छक्का उड़ाया।

एक वनडे में सर्वाधिक स्ट्राइक रेट वाले भारतीय (विदेशी सरजमीं)
231.25 वाशिंगटन सुंदर v NZ, आज
225.00 विनय कुमार v जिम्बाब्वे, 2013
218.18 वीरेंद्र सहवाग v SL, 2005
215.62 युवराज सिंह v BAN, 2004
211.11 – सुरेश रैना v NZ, 2009

श्रेयस अय्यर का सुपर शो
तीन मैच की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में श्रेयस अय्यर (80), कप्तान शिखर धवन (72) और शुभमन गिल (50) ने अर्धशतक जमाए। तभी भारत निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 306 रन बना पाया। अय्यर ने 76 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए तो वही धवन ने 77 गेंद में 13 चौके जड़े। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। गिल ने 65 गेंद की पारी में एक चौका और तीन छक्का लगाया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन (10 ओवर में 59 रन) और टिम साउदी (10 ओवर में 73 रन) ने तीन-तीन विकेट लिए।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...