20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलहारी टीम इंडिया, सपोर्ट में सितारे बोले- हारकर जीतने वाले को बाजीगर...

हारी टीम इंडिया, सपोर्ट में सितारे बोले- हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच काफी दिल तोड़ने वाला रहा. इस मैच में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम से हुआ. भारतीय टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने ऐसा पंजा कसा कि उनका रन रेट 240 पर ही सिमटकर रह गया. इस रन रेट को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने काफी रफ्तार से बनाकर जीत हासिल कर ली. देशभर के फैंस भारतीय टीम की हार से निराश हैं. लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स हार के बाद भी कप्तान रोहित शर्मा, क्रिकेटर विराट कोहली, केएल राहुल संग अन्य का हौसला बढ़ा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम की कई फोटोज वायरल हो रही हैं. मैच के वीडियो हर तरफ छाए हुए हैं. फैंस खिलाड़ियों की मेहनत की दाद दे रहे हैं, तो कई अपना दुख बयां कर रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस काजोल, एक्टर अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने इंडियन टीम की हिम्मत बढ़ाई. काजोल ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं. टीम इंडिया तुमने बहुत अच्छा खेला. ऑस्ट्रेलिया को एक और वर्ल्ड कप जीतने की बधाई.’

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ‘पुरजोर कोशिश करने के बाद एक कड़ी हार हमने देखी. आज इंडियन टीम के खिलाड़ियों ने दमदार परफॉरमेंस दी. अपना सिर ऊंचा रखें और इस सफर के लिए आपका शुक्रिया.’ वहीं विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट किया, ‘मेरा दिल टूट गया है. लेकिन भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में क्या कमाल का प्रदर्शन किया. आज का दिन हमारे लिए बड़ी जीत का हो सकता था, लेकिन हमें फिर भी अपने ब्लू जर्सी वाले खिलाड़ियों पर गर्व है. अगला वर्ल्ड कप हमारा होगा.’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए फाइनल मुकाबले में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स हम सभी को देखने को मिले. इस मैच को देशभर की जनता के साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी देख रहे थे. कई अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भी इसे देखने पहुंचे थे. शाहरुख खान, गौरी खान, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, वेंकटेश संग अन्य को ऑडियंस में बैठे टीम इंडिया के लिए चीयर करते देखा गया. सभी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...