10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलछलक गए आंसू, झुक गया सिर, मुंह दिखाने लायक नहीं बचे पाकिस्तानी,...

छलक गए आंसू, झुक गया सिर, मुंह दिखाने लायक नहीं बचे पाकिस्तानी, इन हताश चेहरों को देखिए

Published on

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने आखिरी लीग मैच में इंग्लैंड से हारकर अभियान का अंत का किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बहुत उम्मीदें थी कि कम से कम वह सेमीफाइनल तक का सफर तय करेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने आखिरी लीग मैच में 93 रनों से हार मिली। टीम का आखिरी लीग मैच इंग्लैंड से कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर था। टीम को मिली हार से खिलाड़ी बुरी तरह से हताश नजर आए।

रिजवान के आंखों से छलक गए आंसू
टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी पाकिस्तान के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने से बुरी तरह हताश नजर आए। आउट होने के बाद उनकी आंखों से आंसू छलक गए। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम आउट होने के बाद बुरी तरह से हताश दिखे। बाबर बैटिंग में 38 रन बनाकर आउट हुए। पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा।

इफ्तिखार के चेहरे पर मायूसी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर इफ्तिखार अहमद भी बुरी तरह से निराश नजर आए। बैटिंग में वह सिर्फ 3 रन ही बना सके। एक तरफ जहां पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इंग्लैंड के संघर्ष करते हुए दिखे तो सउद शकील ने हिम्मत दिखाते हुए 35 रनों की दमदार पारी खेली।

शाहीन अफरीदी ने पीट लिया माथा
इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। शाहीन अफरीदी ने बेशक दो विकेट लिए लेकिन उन्होंने 72 रन भी लुटाए। इसी निराशा से शाहीन ने अपना सिर पीट लिया। पाकिस्तान के उप कप्तान शादाब खान के लिए भी विश्व कप 2023 एक बुरे सपने की तरह। वह पूरे टूर्नामेंट में अपनी चमक नहीं बिखेर सके।

सलमान ने की लाज बचाने की कोशिश
पाकिस्तान के लिए आगा सलमान ने अर्धशतकीय पारी खेलकर किसी तरह पाकिस्तान की लाज बचाने की कोशिश की, लेकिन वह आउट होने के बाद निराश दिखे। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने आखिरी लीग मैच में 93 रनों से हार मिली। टीम का आखिरी लीग मैच इंग्लैंड से कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...