13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeखेलFIFA WC में बढ़ा रोमांच, आखिरी मौके पर 2 गोल दाग ईरान...

FIFA WC में बढ़ा रोमांच, आखिरी मौके पर 2 गोल दाग ईरान ने वेल्स को हराया

Published on

दोहा,

कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के छठे दिन पहला मैच वेल्स और ईरान के बीच खेला गया. यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें ईरान ने आखिरी मौके पर 2 गोल दागकर जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही ईरान की सुपर-16 में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हो गई हैं.यह ग्रुप-बी का मुकाबला था. इसमें ईरान ने 2-0 से जीत दर्ज की. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपना-अपना दूसरा मैच खेल रही थीं. वेल्स टीम ने टूर्नामेंट में अपना पहला मैच ड्रॉ खेला था. उसका पहला मैच अमेरिका के साथ हुआ था, जो 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ था.

पहले मैच में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराया था
जबकि ईरान टीम ने अपने पहले मुकाबले में करारी शिकस्त झेली थी. उसका पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था, जिसमें उसे 6-2 से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में उसके लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी था.वेल्स के खिलाफ मैच में निर्धारित समय 90 मिनट तक मैच बगैर गोल के ही ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था. मगर एक्स्ट्रा टाइम में ईरान ने दो गोल दागते हुए पूरा गम ही पलट दिया. इस जीत के साथ ही ईरान ने 3 अंक हासिल कर लिए हैं. सुपर-16 में जाने के लिए अब भी ईरान की उम्मीदें बरकरार हैं.

ईरान टीम ने एक्स्ट्रा टाइम में इस तरह मैच पलटा
बता दें कि मैच के निर्धारित समय 90 मिनट में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी थीं. इसके बाद मिले एक्स्ट्रा टाइम में ईरान टीम ने अपना खेल कुछ ज्यादा आक्रामक किया, जो उसके काम भी आया. ईरान के लिए पहला गोल रौजबेह चेशमी ने 90+8वें मिनट में दागा. इसके दो मिनट बाद ही रामिन रेजएइयन ने गोल दागकर टीम को 2-0 से जीत दिलाई.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...