18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलभयानक एक्सीडेंट, लग्जरी कार के परखच्चे उड़े... श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर हालत गंभीर

भयानक एक्सीडेंट, लग्जरी कार के परखच्चे उड़े… श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर हालत गंभीर

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंका की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान लाहिरू थिरिमाने का श्रीलंका के अनुराधापुर शहर के पास गुरुवार सुबह एक गंभीर दुर्घटना में घायल हो गए। उनकी गाड़ी सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक से टकरा गई थी। उन्हें अनुराधापुर टीचिंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी चोट कितनी गंभीर है, अभी पता नहीं चला है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। गाड़ी में सवार तीन अन्य व्यक्ति का भी इलाज इसी अस्पताल में चल रहा है। यह घटना सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर हुई।

धार्मिक स्थल जा रहे थे थिरिमाने
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब लाहिरू थिरिमाने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल दर्शन के लिए जा रहे थे। थिरिमान्ने ने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के लिए 44 टेस्ट मैच, 127 वनडे और 26 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में थिरिमाने के बाद 2088, वनडे में 3194 और टी20 में 291 रन हैं। वह 2014 में श्रीलंका की टी20 विश्व कप जीत सहित तीन टी20 विश्व कप और दो वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं।

भारत के खिलाफ खेला आखिरी मैच
लाहिरू थिरिमाने श्रीलंका की टीम की कप्तानी भी 5 वनडे मैचों में की थी। आखिरी बार वह मार्च 2022 में श्रीलंका के लिए खेले थे। जुलाई 2023 में उन्होंने 13 साल के शानदार करियर को अलविदा कह दिया था। उन्होंने भारत के खिलाफ ही अपना मैच खेला था। बेंगलुरू में खेले गए उस टेस्ट में थिरिमाने ने 8 और 0 रन बनाए थे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...