4.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeखेलभारत और पाकिस्तान के बीच फिर देखने को मिलेगा टेस्ट मैच, एमसीसी...

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर देखने को मिलेगा टेस्ट मैच, एमसीसी ने शुरू की तैयारी

Published on

मेलबर्न

भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल टी20 विश्वकप के दौरान खेले गए मैच की सफलता को देखते हुए मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCC) इन दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी करना चाहता है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) का प्रबंधन देखने वाले एमसीसी और विक्टोरिया की सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी को लेकर हाल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से बातचीत की।

वर्ल्ड कप में आए थे 90 हजार दर्शन
एमसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टुअर्ट फॉक्स ने अक्टूबर में यहां खेले गए टी20 विश्व कप मैच की जबरदस्त सफलता को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच के आयोजन में दिलचस्पी दिखाई है। इन दोनों देशों के बीच खेले गए इस मैच में 90 हजार से अधिक दर्शक उपस्थित थे। फॉक्स ने एसईएन रेडियो से कहा,‘निश्चित तौर पर एमसीजी में लगातार तीन टेस्ट मैचों का आयोजन शानदार होगा। हर बार स्टेडियम खचाखच भरा होगा। हमने इस बारे में जानकारी ली है।’

उन्होंने कहा,‘हमने इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात की है। मैं जानता हूं कि (विक्टोरिया) सरकार ने भी ऐसा किया है। मैं जानता हूं कि व्यस्त कार्यक्रम के बीच यह बेहद जटिल है इसलिए मेरा मानना है कि संभवत: यह बहुत बड़ी चुनौती है।’ फॉक्स ने कहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस बारे में आईसीसी से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा,‘उम्मीद है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बारे में आईसीसी से बात करता रहेगा और इस पर जोर देता रहेगा। जब आप दुनिया भर में कई स्टेडियमों को खाली देखते हैं तो ऐसे में मुझे लगता है खचाखच भरा स्टेडियम और वहां का माहौल खेल के लिए बेहतर होगा।’

2007 में हुआ था आखिरी टेस्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज आखिरी बार 2007 में खेली गई थी। इसके बाद उनका सामना आईसीसी या एशियाई क्रिकेट परिषद के टूर्नामेंट में ही हुआ है। पाकिस्तान को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र में 2023 में एमसीजी पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलना है। फॉक्स को उम्मीद है कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के इस मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के मैच की तरह ही स्टेडियम खचाखच भरा होगा। उन्होंने कहा,‘जिस तरह का माहौल भारत और पाकिस्तान के उस मैच में था, मैंने वैसा माहौल एमसीजी में पहले कभी नहीं देखा था। प्रत्येक गेंद के बाद शोर उठना अभूतपूर्व था। लोगों ने अपने परिवार और बच्चों के साथ इसका पूरा लुत्फ उठाया था।’

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...