19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeखेलआप सभी का शुक्रिया… रोहित का अचानक टेस्ट से रिटायरमेंट, इंग्लैंड के...

आप सभी का शुक्रिया… रोहित का अचानक टेस्ट से रिटायरमेंट, इंग्लैंड के लिए टीम का होना था ऐलान

Published on

नई दिल्ली

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के लिए टीम का सिलेक्शन होने से पहले टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई और अपने दिल की बात कह दी। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित शर्मा के लिए हालिया फॉर्म चिंता का विषय थी। यही वजह है कि उन्हें लेकर कहा जा रहा था कि वह संभव है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उनका सिलेक्शन न हो या कप्तानी से हटा दिया जाए।

रोहित के लिए आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी रही, जिसमें वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। आलोचना जब होने लगी तो उन्होंने आखिरी टेस्ट से खुद को बाहर रखने का फैसला किया। उसी समय इस बात की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि रोहित शर्मा का टेस्ट करियर अब थम गया है। हालांकि, रोहित शर्मा इसके बाद मीडिया के सामने आए और उन्होंने इससे इनकार किया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी की। पाकिस्तान की मेजबानी वाले टूर्नामेंट उन्होंने न केवल कप्तानी बल्कि बल्ले से भी कमाल किया। टीम इंडिया ने 12 साल बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था। वह एमएस धोनी की खास लिस्ट में शामिल हुए। उनकी कप्तानी में पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब भी भारत ने जीता था।

रोहित शर्मा ने अपनी टेस्ट कैप इंस्टाग्राम स्टोरी लगाते हुए लिखा- हेलो एवरीवन! आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहा। अपने देश के लिए खेलना गर्व की बात है। सालों से मुझे सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं वनडे में अपने देश के लिए खेलता रहूंगा।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...