3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल18 साल के लड़के की बैटिंग देखकर आंखें चौंधिया जाएंगी, शतक ठोकर...

18 साल के लड़के की बैटिंग देखकर आंखें चौंधिया जाएंगी, शतक ठोकर गेंदबाजों का यूं निकाला दिवाला

Published on

नई दिल्ली

घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी का रोमांच एक बार फिर से शुरू हो चुका है। हालांकि, टूर्नामेंट का यह दूसरा फेज खेला जा रहा है। इस दूसरे फेज की सबसे खास बात यह है कि इसमें कई बड़े सीनियर खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, जिसमें रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में लंबे समय बाद इन धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी कुछ खास नहीं रही, लेकिन कुछ प्लेयर ऐसे भी रहे जिन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली।

ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं तमिलनाडु के लिए खेलने वाले 18 साल के आंद्रे सिद्धार्थ। चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में सिद्धार्थ ने तमिलनाडु के लिए 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर ही तमिलनाडु ने पहले दिन के खेल में 301 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि, पहले दिन की समाप्ति तक चंडीगढ़ की बैटिंग नहीं आई थी।

सिद्धार्थ ने अपनी बैटिंग से मचाया धमाल
तमिलनाडु के लिए अपनी 106 रनों की पारी में सिद्धार्थ ने 143 गेंदों का सामना किया। इस दौरान सिद्धार्थ ने गेंदबाजों पर खूब कहर बरपाया और लाल गेंद के इस फॉर्मेट में 10 चौके और 3 छक्के भी कूट दिए। उनकी इस दमदार बल्लेबाजी को देख चंडीगढ़ का खेमा चौंधिया सा गया था। सिर्फ सिद्धार्थ ही नहीं, टीम ने अन्य बल्लेबाजों ने भी तमिलनाडु के लिए दमदार प्रदर्शन किया।

सिद्धार्थ के अलावा तमिलनाडु की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। एन जगदीशन ने तमिलनाडु की तरफ 92 गेंद में 63 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में जगदीशन ने कुल 9 चौके भी लगाए। जगदीशन के अलावा बाबा इंद्रजीत ने भी 49 रन बनाए और वह सिर्फ 1 रन से अपना अर्धशतक नहीं बना पाए। वहीं ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद अली ने भी 40 रनों का योगदान दिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...