15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलअंजाम बुरा होगा... ईशान किशन को मिली वॉर्निंग! जय शाह ने लेटर...

अंजाम बुरा होगा… ईशान किशन को मिली वॉर्निंग! जय शाह ने लेटर में कही ये बातें

Published on

मुंबई,

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के लिए इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. उन्होंने अपनी मर्जी से क्रिकेट से ब्रेक लिया था. इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट, कोच और अपनी घरेलू टीम को भी कुछ नहीं बताया है.किसी को भी कुछ नहीं पता कि आखिर ईशान का प्लान क्या है. उन्होंने घरेलू टीम के लिए रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेली. ईशान के इस रवैये से बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट काफी नाराज दिख रहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कई बार इशारों में यह संकेत भी दिए हैं.

जय शाह ने खिलाड़ियों को लिखा लेटर
एक बार फिर जय शाह ने सभी खिलाड़ियों को लेटर लिखकर यह साफ कर दिया है कि बोर्ड के लिए घरेलू क्रिकेट काफी महत्वपूर्ण है. यदि कोई प्लेयर IPL को तरजीह देता है और घरेलू क्रिकेट को इग्नोर करता है, तो यह उसके लिए अच्छा नहीं होगा. इसका अंजाम बुरा होगा.

बीसीसीआई सेकेट्ररी जय शाह ने कॉन्‍ट्रेक्‍ट और इंडिया ए के उन टॉप प्‍लेयर्स को लेटर लिखकर चेतावनी दी है, जो घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. जय शाह ने लेटर लिखकर टॉप क्रिकेटर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट नेशनल टीम में चयन के लिए एक अहम पैमाना बना है और इसमें हिस्‍सा न लेने पर अंजाम बुरा होगा.

घरेलू क्रिकेट पर IPL को प्राथमिकता गलत
इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आज कल कुछ खिलाड़ी घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट को कम और IPL को ज्यादा प्राथमिकता देने लगे हैं. इसका ट्रेंड चल गया है. यही वजह है कि जय शाह को लेटर लिखना पड़ा. उन्होंने लेटर में लिखा, ‘हाल में एक ट्रेंड सामने आया है, जो चिंता की बात है. कुछ प्‍लेयर्स ने घरेलू क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है.’

जय शाह ने कहा, ‘इस बदलाव की उम्‍मीद नहीं थी. भारतीय क्रिकेट घरेलू क्रिकेट की नींव पर ही खड़ा है और इसे कभी भी कम महत्‍व नहीं दिया गया. शुरू से ही भारतीय क्रिकेट के लिए हमारा विजन क्‍लीयर रहा है. भारत के लिए खेलने की इच्‍छा रखने वाले हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा. टीम इंडिया में चयन के लिए घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन अहम है. घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के गंभीर परिणाम होंगे.’

दीपक चाहर भी नहीं खेले रणजी ट्रॉफी
जय शाह की वॉर्निंग सीधे तौर पर ईशान के लिए मानी जा सकती है, क्योंकि यह बयान भी ठीक तभी आया है, जब ईशान रणजी में नजर नहीं आए और भारतीय टीम से भी ब्रेक लिया है. वो झारखंड के लिए खेलते हैं. ईशान के अलावा तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी रणजी नहीं खेले.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...