18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलबदतमीज जॉनसन को मिल गई सजा, पहले पठान का कॉलर पकड़ा फिर...

बदतमीज जॉनसन को मिल गई सजा, पहले पठान का कॉलर पकड़ा फिर मारा था धक्का

Published on

जोधपुर

लीजेंड्स लीग मैच के दौरान विपक्षी खिलाड़ी के साथ बदतमीजी करने के चलते मिचेल जॉनसन को मैच का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इंडिया कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई पेसर जॉनसन और भीलवाड़ा किंग के यूसुफ पठान के बीच रविवार को जमकर बहस हुई थी। अंपायरों के बीच-बचाव से पहले जॉनसन ने यूसुफ को धक्का दे दिया गया था, जिसके बाद अब अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें चेतावनी भी दी गई है।

इस घटना की विस्तृत जांच के बाद, लीजेंड्स लीग क्रिकेट कमिश्नर रवि शास्त्री की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति ने मिचेल जॉनसन को दंडित करने और साथ ही आधिकारिक चेतावनी देने का फैसला किया।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, ‘हम इस लीग के माध्यम से गंभीर और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यहां हैं। कल हुए क्वालीफायर मैच के दौरान मैदान पर जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमने कई बार वीडियो को बारीकी से देखा है। मुझे उम्मीद है कि सभी को स्पष्ट संदेश मिल गया होगा कि खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है और इस लीग में ऐसी कोई चीज दोहराई नहीं जाएगी।’

फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के उद्देश्य से भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स आज रात जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में एलिमिनेटर मुकाबले में भिड़ेंगे। इंडिया कैपिटल्स पहले ही फाइनल में जा चुके हैं। एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले खिताबी मुकाबले में उसका सामना होगा।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...