4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलकोहली के जितने रन, उतना डिस्काउंट...आज इस दुकानवाले ने FREE में खिलाई...

कोहली के जितने रन, उतना डिस्काउंट…आज इस दुकानवाले ने FREE में खिलाई बिरयानी

Published on

मुजफ्फरनगर ,

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शतकों का अर्धशतक यानी 50वां शतक लगा डाला. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग कोहली ने कुल 117 रन की पारी खेली. इधर, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में क्रिकेटर कोहली के रनों के हिसाब से बिरयानी वाले को डिस्काउंट देना पड़ा. समझो कि बिरयानी फ्री में ही खिलानी पड़ी.

दरअसल, मुजफ्फरनगर के फेमस ‘हाजी मकबूल की तहरी’ के संचालक मोहम्मद दानिश रिजवान की क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर गजब की दीवानगी है. इस वर्ल्ड कप के दौरान दानिश ने स्पेशल ऑफर चलाया है कि किंग कोहली जितने रन बनाएंगे, उतना डिस्काउंट दिया जाएगा. अपने इसी वादे को पूरा करते हुए दुकान मालिक ने भारत-श्रीलंका मैच में कोहली के 88 रन के स्कोर से गदगद होकर चिकन बिरयानी की 60 रुपए वाली प्लेट महज 7 रुपए में बेच डाली. मतलब बिरयानी की कीमत में 88% का डिस्कांउट कर दिया था.

आज मुंबई में जब क्रिकेटर कोहली ने 117 रनों की पारी खेली तो ग्राहकों को 117% यानी कुल मिलाकर मुफ्त में ही बिरयानी दी गई. इस मैच के लिए करीब 450 से ज्यादा ग्राहकों ने बिरयानी के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करा लिया था.

दुकान मालिक मोहमद दानिश रिज़वान ने aajtak.in से कहा, इस वर्ल्ड कप में भारत का मैच जिस किसी भी टीम के साथ जब भी लाइव होगा, हमारा यह ऑफर जारी रहेगा. हम तो यह चाहते हैं कि विराट कोहली डबल सेंचुरी मार दें और हम लोगों को दो-दो प्लेट खिलाएं, क्योंकि हम तो बहुत बड़े फैन हैं. तकरीबन 450 लोगों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. अब कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में कोहली की 117 रन बनते ही ग्राहकों का बिरयानी की दुकान पर आना जाना शुरू हो गया. तकरीबन काफी ग्राहकों ने अपने ऑफर का लाभ उठा भी लिया और बचे कुछ लोग बाद में भी आकर डिस्कांउट पर बिरखानी ले सकेंगे.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...