15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलजिसके सब दीवाने वो तो निकाला अपना जबरा फैन... कोहली की तारीफ...

जिसके सब दीवाने वो तो निकाला अपना जबरा फैन… कोहली की तारीफ से गदगद श्रेयंका पाटिल

Published on

बेंगलुरु

महिला प्रीमियर लीग में 21 साल की स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। श्रेयंका की गेंदबाजी से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहली बार चैंपियन बनने में सफल रही थी। श्रेयंका महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजी रही और उन्हें पर्पल कैप मिला। टीम के चैंपियन बनने के बाद सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ बेंगलुरु पहुंची थी। यहां पर आरसीबी के मेंस टीम के द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस खास मौके पर श्रेयंका पाटिल ने दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से भी मुलाकात की थी। विराट के साथ मुलाकात के बाद श्रेयंका काफी खुश नजर आईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट के साथ अपनी तस्वीर को शेयर कर उसे जाहिर किया। श्रेयंका ने ट्वीट कर लिखा, ‘क्रिकेट खेलना सिर्फ आपको देखकर शुरू किया था। आपके जैसा बनने का सपना देखते हुए मैं बड़ी हुई हूं और पिछली रात मेरा सपना मानों सच हो गया जब उन्होंने कहा कि श्रेयंका आपने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, वह मेरा नाम जानते थे।’

WPL 2024 में सबसे अधिक विकेट श्रेयंका के नाम
महिला प्रीमियर लीग 2024 में श्रेयंका आरसीबी के लिए एक्स फैक्टर खिलाड़ी साबित हुई हैं। खास तौर से नॉकआउट मैचों में श्रेयंका ने जिस तरह का प्रदर्शन किया वह कमला का था। यही कारण है कि WPL के दूसरे सीजन में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई। श्रेयंका अपनी टीम के लिए कुल 8 मैचों में मैदान पर उतरी थी, जिसमें उन्होंने 13 विकेट अपने नाम किए।

गेंदबाजी में श्रेयंका का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 4 विकेट लेने का रहा। श्रेयंका सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्लेबाजी में अपनी टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकती हैं। हालांकि, इस सीजन में वह अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाईं, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कहर ढा दिया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...