11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलविनेश ने जिसे चारो खाने कर दिया था चित, अब उसकी लगी...

विनेश ने जिसे चारो खाने कर दिया था चित, अब उसकी लगी लॉटरी, खेलेंगी गोल्ड मेडल मैच

Published on

पेरिस

एक स्तब्ध करने वाले घटनाक्रम में विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाए जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। उन्हें आज देर रात स्वर्ण पदक का मुकाबला खेलना था। एक भारतीय कोच ने कहा,‘सुबह उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।’

अयोग्य घोषित होने के मायने हैं कि उन्हें खेलों से खाली हाथ लौटना होगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत वजन अधिक पाये जाने पर पहलवान आखिरी तालिका में अंतिम स्थान पर रहता है। भारतीय ओलंपिक संघ ने बाद में विनेश के अयोग्य घोषित होने की पुष्टि करते हुए उनकी निजता का सम्मान करने के लिये कहा, ‘हमें यह खबर देते हुए खेद हो रहा है कि विनेश फोगाट महिला कुश्ती के 50 किलो वर्ग से अयोग्य घोषित कर दी गई है। पूरी रात टीम के अथक प्रयासों के बावजूद सुबह उसका वजन 50 किलो से अधिक पाया गया।’

इसमें कहा गया, ‘भारतीय दल इस समय कोई और बयान नहीं देगा। भारतीय टीम आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करती है। भारतीय दल इस समय आगामी स्पर्धाओं पर फोकस करना चाहेगा।’ सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने इस मामले में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा से तफ्सील से जानकारी ली और विभिन्न विकल्पों के बारे में भी पूछा। उन्होंने विनेश की मदद के लिये इस फैसले के खिलाफ सख्त विरोध दर्ज कराने के लिये भी कहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विनेश की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वह भारत का गौरव हैं और उन्हें मजबूती से वापसी करनी है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘विनेश आप चैंपियनों में चैंपियन हो। आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिये प्रेरणास्रोत हो।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘आज के झटके से दुख पहुंचा है। काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं। लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी। चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है। मजबूती से वापसी करो। हम सभी आपके साथ हैं।’ विनेश ने पहले ही मुकाबले में मौजूदा चैंपियन युइ ससाकी को हराया था। उन्हें फाइनल में अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांट से खेलना था। इससे पहले इटली की एमैन्युएला लियुजी को भी वजन अधिक पाये जाने के कारण पहले दौर का मुकाबला गंवाना पड़ा था।

विनेश की जगह किस पहलवान की हुई बल्ले-बल्ले?
अब उनकी जगह क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज़ फाइनल में उतरेंगी, जिन्हें जो 50 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती सेमीफाइनल में विनेश फोगट से हार गई थीं। उन्हें भारतीय के रिप्लेसमेंट के तौर पर घोषित कर दिया गया है। विनेश ने गुजमैन को 5-0 से हराकर ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला भारतीय पहलवान बनीं थीं। आयोजकों ने एक आधिकारिक बयान में कहा- विनेश दूसरे दिन वजन में विफल रहीं। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती नियमों के अनुच्छेद 11 के अनुसार, विनेश की जगह सेमीफाइनल में उनसे हारने वाली पहलवान को उतारा जाएगा। इसलिए युस्नेलिस गुजमैन लोपेज (क्यूबा) फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगी।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...