9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलखिलाड़ी मोबाइल पर बात करते-करते गिरा और फिर उठ न सका, वीडियो...

खिलाड़ी मोबाइल पर बात करते-करते गिरा और फिर उठ न सका, वीडियो देख दिल दहल जाएगा!

Published on

लुधियाना

पंजाब के लुधियाना में वरिंदर सिंह नाम के एक अनुभवी एथलीट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरु नानक स्टेडियम में वरिंदर सिंह मोबाइल पर अपने दोस्त से बात कर रहे थे। बात करते-करते वरिंदर सिंह अचानक जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। उनके आस-पास के खिलाड़ी जब तक उन्हें संभालते उनकी मौत हो चुकी थी। 54 साल के वरिंदर सिंह के साथ हुई यह दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वरिंदर सिंह लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-3 में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जालंधर के रहने वाले वरिंदर सिंह लंबी कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने लुधियाना पहुंचे थे। जिस समय उनके साथ यह घटना हुई उनके कोच बिक्रमजीत सिंह भी वहां पर मौजूद थे वरिंदर सिंह के कोच ने बताया कि उन्होंने दोपहर के 3 बजे अपना खेल पूरा कर लिया था।

डॉक्टरों ने वरिंदर को किया मृत घोषित
इसके बाद वरिंदर सिंह अन्य एथलीटों को देख रहे थे। शाम के करीब साढ़े पांच बजे वरिंदर अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहे थे। बात करने के बाद उन्होंने जैसे ही फोन को अपने जेब में रखने की कोशिश की वह नीचे गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने वरिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से वरिंदर सिंह के घर में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि वरिंदर सिंह लुधियाना में खेड़ां वतन पंजाब दियां सीजन-3 में हिस्सा लेने आए थे। पंजाब के लुधियाना समेत पांच जिलों में एथलेटिक्स, बेसबॉल, किकबॉक्सिंग और लॉन टेनिस खेलों की प्रतियोगिता शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में युवा एथलीट के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं। बीते सोमवार से इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई और 9 नवंबर को इसका समापन होगा।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...