9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल38 सालों का सिलसिला थमा, 2024 को कभी याद नहीं करना चाहेंगे...

38 सालों का सिलसिला थमा, 2024 को कभी याद नहीं करना चाहेंगे टीम इंडिया के बल्लेबाज

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल अब कोई वनडे मुकाबला नहीं खेलना है। टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। सभी मैचों में भारत की बैटिंग पूरी तरह फेल रही। टीम इंडिया एक भी मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधर बल्लेबाज के होने के बाद भी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाज रन बनाने में असफल रहे।

2024 में एक भी वनडे शतक नहीं
भारतीय बल्लेबाज 2024 में एक भी वनडे शतक नही बना पाए। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी 64 रनों की रही। कप्तान रोहित शर्मा ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में यह पारी खेली थी। रोहित के अलावा सीरीज में कोई भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं बना पाया। भारत को अब इस साल टेस्ट और टी20 खेलने हैं। अगले वनडे सीरीज अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ है।

38 साल के शतकों का सिलसिला थमा
भारतीय टीम के बल्लेबाज ने आखिरी बार 1985 में किसी वनडे मैच में शतक नहीं लगाया था। तब युवा मोहम्मद अजहरुद्दीन के बल्ले से सबसे बड़ी 93 रनों की पारी निकली थी। भारत के लिए वनडे में पहला शतक 1983 में आया था। कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। तब से सिर्फ 1985 में ही कोई भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया।

साल का सबसे छोटा हाईएस्ट स्कोर
भारतीय टीम 1974 से वनडे मैच खेल रही है। 1977 में टीम इंडिया ने कोई मैच नहीं खेला था। इसके अलावा किसी भी साल भारतीय बल्लेबाज का हाईएस्ट स्कोर 70 रनों से कम नहीं रहा है। 2024 में यह सिर्फ 64 रन ही रहा। 1975 में आबिद अली ने भारत के लिए सबसे बड़ी पारी 70 रनों की खेली थी। 11 बार सचिन तेंदुलकर ने साल में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेली है। रोहित शर्मा ने 9 बार ऐसा किया है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...