9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलखत्म हुआ सस्पेंस, इस सीरीज से मोहम्मद शमी टीम इंडिया में करेंगे...

खत्म हुआ सस्पेंस, इस सीरीज से मोहम्मद शमी टीम इंडिया में करेंगे वापसी, अब इंतजार नहीं!

Published on

नई दिल्ली:

टखने की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वापसी के लिए तैयार हैं। शमी रणजी ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम बंगाल के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। वह इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में किसी एक टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। समझा जाता है कि शमी 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और 18 अक्टूबर को बिहार के खिलाफ बंगाल के शुरुआती दो रणजी मैचों में किसी एक मैच में खेल सकते है।

इन दोनों मैचों के बीच सिर्फ दो दिन का समय है ऐसे में इस बात की संभावना कम है कि वह दोनों मैचों का हिस्सा होंगे। न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 19 अक्टूबर से बेंगलुरु में शुरू होगी, उसके बाद पुणे (24 अक्टूबर) और मुंबई (एक नवंबर) में टेस्ट होंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर जाने से पहले शमी के इनमें से एक मैच खेलने की उम्मीद है।

वनडे विश्व कप के बाद से हैं टीम से बाहर
भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक 34 साल के शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से टीम से बाहर है। इस साल फरवरी में इंग्लैंड में उनके टखने की सर्जरी हुई थी जिसके बाद वह छह महीने के लिए खेल से दूर हो गए थे। इंस्टाग्राम पर साझा कुछ वीडियो में शमी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने आरटीपी रूटीन (खेल में वापसी) में छोटे रनआप के साथ कम गति वाली गेंदबाजी करते देखे गए हैं। ऐसी खबरें थीं कि वह दलीप ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

हालांकि, अब यह बात निकलकर सामने आई है कि दलीप ट्रॉफी के दौरान उनके फिट होने की कोई संभावना नहीं थी और चयनकर्ता जल्दबाजी कर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। भारतीय टीम प्रबंधन की प्राथमिकता देश के शीर्ष तीन तेज गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पांच टेस्ट मैचों के लिए फिट रखना है। शमी ने अब तक 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट लिए है। उन्होंने इस दौरान छह बार पारी में पांच विकेट चटकाए है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...