3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा के पाकिस्तान जाने को लेकर बवाल खत्म, चौपट हो गया...

रोहित शर्मा के पाकिस्तान जाने को लेकर बवाल खत्म, चौपट हो गया पीसीबी करा पूरा प्लान

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पूरा चौपट गया। दरअस पीसीबी चाहती थी कि वह लाहौर में 16 फरवरी को एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन कराए, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। इस ओपनिंग सेरेमनी में सभी टीमों के कप्तान को भी आना था।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी और पीसीबी ने मिलकर ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया है। इसके अलावा टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कप्तानों का फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी अब नहीं होगा। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पाकिस्तान जाने को लेकर बवाल मचा हुआ था वह भी अब खत्म हो गया है। इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित शर्मा पाकिस्तान जाएंगे या फिर नहीं।

तैयार नहीं हुआ है स्टेडियम और पिच
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुसीबतें कम नहीं हुई है। टूर्नामेंट के शुरू होने में मुश्किल से तीन हप्तों का समय रह गया है, लेकिन मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में स्टेडियम अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। इसके अलावा पिच को भी तैयार नहीं किया गया है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि अगर स्टेडियम और पिच समय से तैयार नहीं हो पाते हैं तो हो सकता है कि पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट किया जाए।

हालांकि, पीसीबी इस तरह की मीडिया रिपोर्ट को खारिज कर रही है और उसका कहना है कि टूर्नामेंट अपने तय समय से ही शुरू होगा। इसके साथ ही स्टेडियम की मरम्मत के जो काम चल रहे हैं जल्द ही उसे पूरा कर जाएगा, लेकिन पीसीबी के इन दावों में कितना दम है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। बहरहाल भारतीय टीम अपने सभी लीग मैच दुबई में खेलेगी। इसके अलावा टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है तो ये मैच भी दुबई में ही होंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...